scriptकांवड़ यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष | Hare Har Mahadev's hymn in Kawand yatra | Patrika News

कांवड़ यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

locationहोशंगाबादPublished: Aug 20, 2018 06:35:09 pm

Submitted by:

govind chouhan

यात्रा का शहर के विभिन्न चौराहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, सोहागपुर में प्राचीन शिव मंदिर की प्रतिमा व शिवलिंग का अभिषेक कावडिय़ो द्वारा किया

patrika

कांवड़ यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष

होशंगाबाद . अप्रतिम महादेव समरसता विशाल कावड़ यात्रा में जिले से हजारों कावडिय़ों ने रविवार को सेठानी घाट से मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया। कावड़ यात्रा की आरंभ कावडिय़ो ने माँ नर्मदा का विधि विधान से पूजन अर्चन कर किया गया। समिति अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रांशु राने ने बताया कि कावड़ यात्रा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी को समर्पित है जिसमें डीजे, ढोल व आतिशबाजी का उपयोग नही किया गया।
टीम अप्रतिम के मीडिया प्रभारी अंकुर चौकसे ने बताया कि हर हर महादेव, और बोल बम के उद्घोष के साथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। यात्रा का शहर के विभिन्न चौराहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा आज शाम ५ बजे सोहागपुर पहुंचेगी, जहां प्राचीन शिव मंदिर की प्रतिमा व शिवलिंग का अभिषेक कावडिय़ो द्वारा किया जाएगा। यात्रा में समिति अध्यक्ष प्रांशु राने, विश्व ***** परिषद मालवा प्रान्त संगठनमंत्री ब्रजकिशोर भार्गव, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री मधुकर हर्णे, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, नपा अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार राठौर, मनोहर बडानी, प्रसन्ना हर्णे, शिवकुमार पटेल, राकेश पटेल, नितिन सूर्यवंशी, संध्या थापक, ममता शर्मा, नागेन्द्र तिवारी, धरम संकत, रोहित गौर, संजीव मिश्रा, वैभव सोलंकी सहित अन्य कावडि़ए यात्रा में शामिल हुए।

यहां किया स्वागत
पीली गुमठी व्यापारी संघ, छिन्न मस्तिका उत्सव समिति, व्यापारी संघ, अमर चौक दुर्गा उत्सव समिति, सतरास्ता काली कमेटी, भाजपा नगर मण्डल, राजेश रैकवार, प्रणव चौकसे, युवा मोर्चा नगर मंडल सुधीर तिवारी, रामू चौहान, दिनेश तिवारी, विक्रांत चौकसे, गोपाल चौकसे, राजू वर्मा, हिमांशु परसाई, ओम राय सहित अनेकों श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।

महाकाल समिति ने निकाली कांवड़ यात्रा
शहर के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी से रविवार शाम को शाम को सेठानीघाट तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की धुन पर निकली इस यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत हुआ। सेठानीघाट पर मां नर्मदा पूजन कर कांवडिय़ों ने अपने-अपने कांवड़ में नर्मदा जल भरा। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कॉलोनी के महाकाल मंदिर पहुंची। यहां भगवान शिव का पूजन-अभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा में मुख्य रूप से शिव भक्त संतोष राजपूत, अखिलेश गुरू,राजेश यादव , सुनील सचवानी , लखन कुमार मालवीय , विजय तोमर, केशव कहार शामिल हुए। अभिषेक के उपरांत द्वादश ज्योतिर्लिंग चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पंडित गिरी मोहन गुरु के आचार्यत्व में पूजन आरती जलाभिषेक एवम प्रसाद वितरण हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो