scriptबारिश ने थाम दी ट्रेनों की रफ्तार, 1 घंटे से 14 घंटे देरी से चली | Heavy Rain and many train late in itarsi station | Patrika News

बारिश ने थाम दी ट्रेनों की रफ्तार, 1 घंटे से 14 घंटे देरी से चली

locationहोशंगाबादPublished: Aug 04, 2019 11:57:11 am

Submitted by:

sandeep nayak

बारिश की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर लगी लगाम, देरी से पहुंची जंक्शन

On rakhi festival many trains will be disrupted

On rakhi festival many trains will be disrupted

इटारसी। बारिश के कारण जहां शहर के सड़क रास्तों से लोगों का संपर्क टूट रहा है। वहीं अब ट्रेन यातायात पर भी इसका असर पडऩे लगा है। बारिश की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ रहा है। पुल-पुलियाओं पर बारिश के दौरान रेलवे कॉशन ऑर्डर जारी करता है। इन कॉशन की वजह से ट्रेन की रफ्तार को सामान्य से कुछ कर दिया जाता है। यही कारण है कि ट्रेन देरी से पहुंच रहीं है। शनिवार शाम 5बजकर 55 मिनट पर आने वाली 11034 पुणे ज्ञानगंगा एक्सप्रेस शनिवार को 14 घंटे 35 मिनट लेट रही। इस ट्रेन के रविवार सुबह 8.30 बजे जंक्शन पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कामायनी एक्सप्रेस 6 घंटा 31 मिनट देरी से इटारसी पहुंची।
कौन सी ट्रेन कितनी लेट
ट्रेन नंबर नाम स्थिति
11034 पुणे ज्ञान ज्ञंगा एक्सप्रेस 14 घंटे 35 मिनट
11072 कामायनी एक्सप्रेस 6 घंटा 31 मिनट
02486 हुजुर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस 3 घंटा 06 मिनट
15030 गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस 2 घंटा 46 मिनट
12142 पाटलीपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस 2 घंटा 33 मिनट
12627 कर्नाटक एक्सप्रेस 2 घंटा 22 मिनट
12321 हावड़ा-सीएसटी मेल 2 घंटा 16 मिनट
11016 कुशीनगर एक्सप्रेस 1 घंटा 57 मिनट
11059 गोदान एक्सप्रेस 1 घंटा 42 मिनट
12534 पुष्पक एक्सप्रेस 1 घंटा 37 मिनट
12542 गोरखपुर-संत कबीर नगर एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट
12168 एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट
15665 गुवाहाटी एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट
11071 कामायनी एक्सप्रेस 1 घंटा 02 मिनट

ट्रेंडिंग वीडियो