scriptबिग ब्रेकिंग : इस जिले में सवा सौ स्कूलों में है शिक्षा का घटिया स्तर | hoshangabad education department news | Patrika News

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में सवा सौ स्कूलों में है शिक्षा का घटिया स्तर

locationहोशंगाबादPublished: May 13, 2019 05:27:34 pm

Submitted by:

Rahul Saran

चार महीने पहले दिसंब 2018 में स्कूलों में हुआ प्रतिभा पर्व

sanskrit education

sanskrit education

फोटो——एचडी1342 फाइल फोटो
राहुल शरण, होशंगाबाद। जिले के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा नही है। जिले के सवा सौ स्कूलों को शिक्षा के घटिया स्तर के कारण सबसे निचले ग्रेड में रखा गया है। चार महीने पहले शासकीय स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर जानने के लिए हुई परीक्षा के बाद तैयार हुई मूल्यांकन रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। शिक्षा विभाग ने प्रतिभा पर्व के नाम से शिक्षा का मूल्यांकन करने के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी। इस मूल्यांकन रिपोर्ट ने जिले के शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की भी चिंता बढ़ा दी है।

80 हजार विद्यार्थी हुए थे शामिल
शासन के निर्देश पर होशंगाबाद जिले के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में दिसंबर 2018 में प्रतिभा पर्व का आयोजन हुआ था। इसके तहत 13 से 15 दिसंबर तक विद्यार्थियों की अलग-अलग विषयों की परीक्षा ली गई थी। जिले के करीब 80 हजार विद्यार्थी इस पर्व में शामिल हुए थे। इसके बाद जो मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार हुई है उसने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

125 स्कूलों पर रहेगा फोकस
जिले के होशंगाबाद, बाबई, बनखेड़ी, केसला, पिपरिया, सिवनी मालवा और सोहापगुर ब्लॉक में ई ग्रेड लेने वाले स्कूलों की संख्या 111 है। इसी तरह ई ग्रेड लेने वाले मिडिल स्कूलों की संख्या 14 है। इस तरह करीब 125 स्कूल दोयम दर्जे के साबित हुए हैं जिन पर अब शिक्षा विभाग फोकस करने की बात कह रहा है।

प्रायमरी स्कूलों की स्थिति
कुल प्रायमरी स्कूल- करीब 1205
ए ग्रेड लेने वाले स्कूल- 272
बी ग्रेड लेने वाले स्कूल-567
सी ग्रेड लेने वाले स्कूल-224
डी ग्रेड लेने वाले स्कूल- 31

मिडिल स्कूलों की स्थिति
कुल मिडिल स्कूल- करीब 550
ए ग्रेड लेने वाले स्कूल- 189
बी ग्रेड लेने वाले स्कूल-258
सी ग्रेड लेने वाले स्कूल-76
डी ग्रेड लेने वाले स्कूल- 13

सवा सौ स्कूलों को इ ग्रेड
प्रतिभा पर्व की मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले के करीब सवा सौ स्कूलों को इ ग्रेड मिला है। अब इन स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए और फोकस किया जाएगा ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।
एसएस पटेल, डीपीसी होशंगाबाद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो