scriptफिर बारिश का कहर, महिला बही, नदी-नाले उफान पर  | Hoshangabad: Heavy rain, overflow river and drain | Patrika News

फिर बारिश का कहर, महिला बही, नदी-नाले उफान पर 

locationहोशंगाबादPublished: Aug 13, 2015 04:05:00 pm

Submitted by:

आभा सेन

फिर बारिश का दौर यहां शुरू हो गया है। नदी नाले एक बार फिर उफान पर हैं और जनजीवन फिर से अस्त-व्यस्त है।

rain

rain

बैतूल/होशंगाबाद। बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद एक बार फिर बारिश का दौर यहां शुरू हो गया है। नदी नाले एक बार फिर उफान पर हैं और जनजीवन फिर से अस्त-व्यस्त हो गया है। नाले में आई तेज बाढ़ ने आज दोपहर एक वृद्ध महिला को अपना शिकार बना लिया। उसका पता अब तक नहीं चल सका है। 

जानकार के अनुसार बैतूलबाजार इलाके में आरुल ग्राम की 55 वर्षीय महिला सुंदरी बाई पति रामसिंह तेज किसी काम से निकली थी इसी दौरान व नाले में आए तेज बहाव का शिकार हो गई। महिला बैतूल बाजार से आरुल ढाना जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस और रेस्क्यू दल पहुंच गया है। उसकी खोज की जा रही है। हालंाकि फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल सका है। 

इसी प्रकार मटकुली की देनवा नदी में तीन लोग अचानक ही फंस गए। अचानक बढ़े जल स्तर की वजह ये यहां फंसे रह गए। हालांकि तीनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। तीनों पुल पर खड़े थे तभी चारों ओर जलस्तर बढ़ गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो