scriptशुक्रवार को 2018 में होशंगाबाद का सबसे कम तापमान, जानिए कितना था रहा तापमान | Hoshangabad lowest temperature in friday | Patrika News

शुक्रवार को 2018 में होशंगाबाद का सबसे कम तापमान, जानिए कितना था रहा तापमान

locationहोशंगाबादPublished: Dec 29, 2018 12:12:05 pm

Submitted by:

poonam soni

पचमढ़ी का तापमान पांच डिग्री और बैतूल का दो डिग्री दर्ज

होशंगाबाद. हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। तापमान की गिरावट से ठंड बढ़ गई है और लोगों को ठंड ने परेशान कर दिया है। दिन में धूप निकलने के बावजूद उसकी तपिश ठंडक में काम नहीं कर रही है। शुक्रवार को नर्मदापुरम संभाग में पचमढ़ी और बैतूल सबसे ज्यादा ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार २०१८ में शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा रहा। इस दिन ६ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इन जगहों पर तापमान की गिरावट ने लोगांे को दिन मंे भी कंपा दिया। मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है और आम जनजीवन ठंड से बेहाल हो गया है। ठंड के तेवर अभी भी कम होने के आसार नहीं है। शुक्रवार को नर्मदापुरम संभाग में होशंगाबाद जिले में पचमढ़ी सबसे अधिक ठंडा रहा। पचमढ़ी का अधिकतम तापमान २४ डिग्री और न्यूनतम तापमान ५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में तापमान की गिरावट के बाद मौसम का मजा लेने बड़ी संख्या में सैलानी अपने-अपने होटलों से बाहर निकले और दिनभर घूमते रहे। इधर संभाग का बैतूल जिला भी न्यूनतम तापमान की गिरावट में आगे रहा। बैतूल में अधिकतम तापमान २२.२ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान २ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। होशंगाबाद का तापमान अधिकतम २४.१ और न्यूनतम ७ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ बीएस गौर ने बताया कि अभी तापमान में बढोत्तरी के कोई आसार नही है। मकर संक्रांति तक तापमान इसी तरह के तेवर दिखाएगा।

आज और कल चलेगी शीतलहर
इटारसी. मौसम विभाग ने शनिवार- रविवार को होशंगाबद जिले में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। उधर शुक्रवार को दिन भी ठंडा रहा। शाम को इटारसी से शीतलहर के कारण ठिठुरन वाली सर्दी का अहसास होने से अलाव फिर जला लिए गए हैं। मौसम वैज्ञानिक डीएस गौर ने बताया कि शुक्रवार को दिन ठंडा रहा। इसकी वजह तापमान गिरकर 7 डिग्री होना है। वही अधिकतम 24.1 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट आगे भी जारी रहेगा। गिरावट का कारण उत्तरी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी होना है। गौर ने कहा कि अगले 3 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में कमी जारी रहेगी। लोग शीतलहर से बचकर रहे। आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान लगभग स्थित रहेगा। जिले में कोहरे का प्रभाव भी कम रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो