script

पत्नी मायके से नहीं आई तो पचमढ़ी के होटल कर्मचारी ने कर ली आत्महत्या

locationहोशंगाबादPublished: Jul 09, 2020 11:30:48 am

Submitted by:

devendra awadhiya

हिल स्टेशन पचमढ़ी के निगम की चंपक होटल के पास की घटना, चार माह पहले ही हुई थी शादी, पत्नी गई हुई थी बनखेड़ी मायके

पत्नी मायके से नहीं आई तो पचमढ़ी के होटल कर्मचारी ने कर ली आत्महत्या

पत्नी मायके से नहीं आई तो पचमढ़ी के होटल कर्मचारी ने कर ली आत्महत्या

पचमढ़ी(होशंगाबाद) प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पर्यटन निगम की सबसे बड़ी होटल चंपक के वेटर कर्मचारी आकाश पिता अशोक रजक (27) ने होटल से चंदकदम दूर चादर का फंदा लगाकर पेड़ से झूलकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या का यह मामला होटल से बाहर 500 गज की दूरी का है। वह रात की ड्यूटी पर था। घटना के पीछे घरेलू बताया जा रहा है। आकाश की चार माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी दो माह से मायके बनखेड़ी गई हुई थी।

पचमढ़ी का निवासी था मृतक युवक
पुलिस ने बताया कि आकाश पचमढ़ी का निवासी था और होटल में वेटर का काम करता था। उसकी ड्यूटी शाम 7 बजे से रात 10 बजे की थी। मंगलवार की रात्रि 11.30 बजे तक उसने अपने अन्य वेटर साथियों के साथ काम किया और नगर में रहने वाले अन्य साथियों के साथ होटल में खाना भी खाया। सभी साथी जब घर चले गए तो साथ कर्मचारी दिलीप और अन्य ने उससे चलने को कहा तो उसने कहा-तुम चलो मैं बाद में आ जाऊंगा।

देर रात में कर ली आत्महत्या
रात 11.30 बजे तक वह होटल में था, उसके बाद देर रात में उसने होटल के बाहर साइड से थोड़ी सी दूरी पर पचमढ़ी झील के पास एक पेड़ पर होटल की चार का फंदा बनाया और झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता बुधवार सुबह होटल ड्यूटी पर जा रहे साथ से पता चली। होटल के मैनेजर और क्षेत्रीय प्रबंधक एयू खान मंगलवार सुबह ही भोपाल गए हुए थे। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी है।

चार माह पहले ही हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि मृतक वेटर आकाश की चार माह पहले ही 13 मार्च 2020 को शादी हुई थी। उसकी पत्नी बनखेड़ी मायके गई है, जो दो माह से नहीं आई। उसे लेने के लिये परिवार के लोग जा रहे थे। इसी बीच आकाश ने आत्मघाती कदम उठा लिया। आकाश के चाचा जिनके पास वह रहता था, उन्होंने बताया कि उसने आज तक नहीं बताया कि उसके होटल या घर पर या दोस्तों से कोई विवाद है। कल जब वह होटल जा रहा था तब दादी के साथ चाय पीकर गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो