scriptहोली की रात घर में नहीं था कोई, अचानक हुई ऐसी घटना | house fire in sohagpur hoshangabad | Patrika News

होली की रात घर में नहीं था कोई, अचानक हुई ऐसी घटना

locationहोशंगाबादPublished: Mar 21, 2019 01:59:22 pm

Submitted by:

sandeep nayak

सूने मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

house fire in sohagpur hoshangabad

होली की रात घर में नहीं था कोई, अचानक हुई ऐसी घटना

सोहागपुर। नगर के मारूपुरा क्षेत्र में एक सूने मकान में गुरुवार को आगजनी की घटना हो गई। जिससे यहां पर भारी नुकसान हो गया। सोहागपुर के मारूपुरा क्षेत्र में होली के दिन गुरुवार को एक सूने मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। घटना के समय मकान में ताला लगा हुआ था एवं मकान मालिक रिश्तेदारी में शहर से बाहर गए हुए हैं..। पड़ोसी सतीश नामदेव ने बताया की सोमेश नामदेव तथा नितिन नामदेव के मकान के प्रथम तल पर अज्ञात कारणों से आग लग गई है.। जिससे पूरा सामान जल गया है.. सबसे पहले आगजनी की स्थिति को सतीश नामदेव ने ही देखा, जिन्हें सोमेश के घर से धुआं उठता दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने ताला तोड़ा एवं आसपास के लोगों को आग की सूचना दी। जिसके बाद नगर परिषद की दमकल को बुलाया गया एवं आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन तब तक घर का पूरा सामान आग में खाक हो चुका था..। मौके पर पहुंचकर नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय, तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम, नायब तहसीलदार विराट अवस्थी एवं अन्य लोगों ने आग की घटना का अवलोकन किया एवं आग बुझाने में सहायता की है, तहसीलदार निगम ने राजस्व निरीक्षक व पटवारी को तत्काल घटना का पंचनामा बनाने के निर्देश दिए हैं। नुकसान की पूरी जानकारी मकान मालिक के घर लौटने के बाद हो पाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो