scriptToday’s Horoscope: इन राशि के जातकों के लिए आज यह रंग और अंक है बहुत शुभ | In rashi ke jatakon ke liye aaj yah rang aur ank hai bahut shubh | Patrika News

Today’s Horoscope: इन राशि के जातकों के लिए आज यह रंग और अंक है बहुत शुभ

locationहोशंगाबादPublished: Sep 08, 2019 12:08:48 pm

Submitted by:

poonam soni

आज के दिन इन अनुकूल सलाहों पर करें काम

Today's Horoscope: इन राशि के जातकों के लिए आज यह रंग और अंक है बहुत शुभ

Today’s Horoscope: इन राशि के जातकों के लिए आज यह रंग और अंक है बहुत शुभ

होशंगाबाद/ आज का राशिफल यानि ८ सिंतबर का दिन सभी राशि के जातकों के लिए शुभ दिन लेकर आया है। पंडित शुभम दुबे के अनुसार आज के दिन सभी जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग है। साथ ही आज के दिन इस रंग और अंक के अनुसार उपयोग करने पर आपको शुभ संकेत मिल सकते हैं।
मेष
मूल नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह मित्र व सहयोगियों के माध्यम से कार्य निष्पादन आगे बढ़ाएगा। पूर्ववत स्थिति में सुधार की गुंजाइश रहेगी। व्यापारियों के लिए सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में गति सुधरेगी। इंक्रीमेंट मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को उच्च प्रशासनिक सेवाओं में राष्ट्रीय अवसर।
शुभ रंग : केसरिया, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 2, 4 दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : समय व अवसरों का समयोजन सफलता देगा।
वृष
खड़ाष्टकीय चन्द्रमा मानसिक उद्विग्नता देगा। अस्थिरता परेशान करेगी। दो दिन बाद अनुकूल परिस्थितियां कार्य की सफलता तय करेगी। व्यापरियों के लिए बुध, गुरुवार लाभ के लिए श्रेष्ठ हैं। नौकरीपेशा में कनिष्ठ वर्गों से असहयोग की स्थिति समस्या उत्पन्न करेगी। महिला व छात्रवर्ग को प्रयासों में परिवर्तन करते हुए बढऩा होगा।
शुभ रंग : अंगूरी हरा, गहरा काला
शुभ अंक : 1, 3 दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : विपरीत परिस्थितियों में हौसला न गिरने दें।

मिथुन
अनुकूल ग्रह स्थिति नए कार्य का श्रीगणेश करवा सकती है। श्रेष्ठ कार्य योजना का निर्माण कर आगे बढ़ें। लाभ के लिए मित्र तथा परिजन अपेक्षित रहेंगे। व्यापारियों के लिए सुदूर क्षेत्र में निवेश का समय है। नौकरीपेशा में तकनीकी प्रबंधन से संबंधित उच्च पद की प्राप्ति के योग। महिला व छात्रवर्ग को निजी प्रबंधन में अवसर।
शुभ रंग : समुद्री नीला, सुनहरा
शुभ अंक : 2, 4 दिशा: मध्य पूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : नीतिगत निर्णयों पर पुनर्विचार आवश्यक है।
कर्क
विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवस्थित कार्य योजना पर फोकस करते हुए निर्णय लेवें। दो दिन बाद स्थिति में सुधार होगा। व्यापारी बड़ा निवेश बिना सोचे-समझे न करें। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ पद का चिन्तन होगा। महिला व छात्रवर्ग को प्रयासों के साथ तकनीकी योग्यता का लाभ।
शुभ रंग : बैंगनी, गहरा लाल
शुभ अंक : 6, 9 दिशा:नैऋत्य, मध्य पश्चिम
अनुकूल सलाह : क्षेत्रिय लाभ के लिए बड़े अवसर न जाने दें।
सिंह

सकारात्मक ग्रह ऊर्जा कार्य की सफलता तय करेगी। विशेष योजना के तहत कार्य आरंभ करें। आर्थिक दृष्टिकोण से मिले-जुले लाभ दिखेंगे। व्यापारियों के लिए कीमती धातु व सराफ बाजार का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में उच्चतर पद पर नियुक्ति के समाचार। महिला व छात्रवर्ग को भारतीय सैन्य विभाग में अवसर।
शुभ रंग : मेहरून, नींबू पीला
शुभ अंक: 3, 8 दिशा : मध्य पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : समयानुसार सहयोगियों का सहयोग लेवें।
कन्या
आय की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के योग बनेंगे। विशेष व्यवसाय में भी निवेश किया जा सकता है। कार्य व ऊर्जा का तालमेल बन सकेगा। व्यापारियों के लिए एमसीएक्स से जुड़े पूर्व के सौदे लाभ दे सकते हैं। नौकरीपेशा में प्रबंधन से संबंधित नई योजना आकार लेगी। महिला व छात्रवर्ग को स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड में अवसर।
शुभ रंग : बादामी, कत्थई
शुभ अंक : 2, 5 दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : समझौता व सम्बन्धों का लाभ लेवें।
तुला
कार्य क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाएंगे। नई विचारधारा के साथ सामाजिक शुरुआत करेंगे। नेतृत्व व दूरदर्शिता के सम्बन्ध में पहचाने जाएंगे। व्यापारियों के लिए चांदी व बाजार से सम्बन्धित हाजर के सौदे लाभ देंगे। नौकरीपेशा में मिश्रित परिस्थितियां स्थिर रखेगी। महिला व छात्रवर्ग को बुटिक कार्य से संबंधित क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : तरबूजी लाल, हल्का काला
शुभ अंक : 1, 6 दिशा : आग्नेय, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : सामूहिक दृष्टिकोण से योजना का लाभ लेवें।
वृश्चिक
कहीं-कहीं अस्थिरता से राहत अनुभव होगी। ग्रह व वातावरण का लाभ मिलेगा। भूमि से संबंधित योजनाओं में भी गति बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए केमिकल से जुड़े सभी प्रकार के व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरीपेशा में सामान्य प्रशासन का विशेष लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को विदेशी सेवा से संबंधित क्षेत्र में अवसर।
शुभ रंग : सिंदुरिया, गहरा हरा
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : मध्य पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : वरिष्ठों की सलाह सफलता की सीढ़ी बनेगी।
धनु
राशि पर चन्द्रमा का गोचर ऊर्जा दिलवाएगा। आर्थिक समस्याओं का निराकरण होगा। पुरानी सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा। नई योजना आकार लेगी। व्यापारियों के लिए खरीफ फसलों का बाजार लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में बौद्धिकता का पर्याय सफलता के रूप में दिखेगा। महिला व छात्रवर्ग को पंचायत में अवसर।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, आसमानी नीला
शुभ अंक : 5, 6 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : रणनीति तथा कार्यनीति पर विशेष ध्यान देवें।
मकर
बारहवां चन्द्रमा अस्थिरता देगा। कार्य के होने में संदेह होगा। विशिष्ट परिस्थितियों में परिवर्तित निर्णय लेवें। दो दिन बाद लाभकारी समय है। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्र पारम्परिक व्यवसाय की दृष्टि से श्रेष्ठ हैं। नौकरीपेशा में परिश्रम के लाभ मिलने से प्रसन्नता। महिला व छात्रवर्ग को एग्रो मैकेनिकल में अवसर।
शुभ रंग : गहरा गुलाबी, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 2, 7 दिशा: मध्य पश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : धैर्य व साहस का परिचय देना होगा।
कुंभ
आकस्मिक लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी। व्यक्तिविशेष से समस्याओं का निबटारा होगा। कार्य से संबंधित योजनाएं लाभ देंगी। व्यापारियों के लिए इडिबल ऑयल का बाजार आर्थिक मजबूती देगा। नौकरीपेशा में संबंधित कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करेंगे। महिला व छात्रवर्ग को इंजीनियरिंग सेक्टर में लाइन का लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : जामुनी, हल्का पीला
शुभ अंक : 4, 8 दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : निवेश से संबंधित लाभ तलाशें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो