scriptपुलिस परेड ग्राउंड में मना आजादी का जलसा, एकलव्य आदिवासी नृत्य ने मन मोहा | independence day 2018 celebration in hoshangabad | Patrika News

पुलिस परेड ग्राउंड में मना आजादी का जलसा, एकलव्य आदिवासी नृत्य ने मन मोहा

locationहोशंगाबादPublished: Aug 15, 2018 12:52:53 pm

Submitted by:

sandeep nayak

उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

independence day 2018 celebration in hoshangabad

पुलिस परेड ग्राउंड में मना आजादी का जलसा, एकलव्य आदिवासी नृत्य ने मन मोहा

होशंगाबाद। आजादी के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त का जलसा पुलिस परेड ग्राउंड में मना। मुख्य आयोजन में सुबह नौ बजे झंडा वंदन मध्यप्रदेश विस अध्य डॉ. सीतारसरण शर्मा ने किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके पहले बादलों की लुका छिपी के बीच सुहाने मौसम में झंडा वंदन किया गया। जिसमें शहर भर के लोग इसे देखने के लिए पहुंचे थे।
परेड की सलामी ली
झंडा वंदन के बाद विस अध्य डॉ.सीताशरण शर्मा ने कलेक्टर प्रियंका दास और एसपी अरविंद सक्शेना के साथ परेड की सलामी ली। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स, स्काऊट गाइड ने परेड की।
independence day 2018 celebration in hoshangabad
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। यहां करीब एक दर्जन स्कूल के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इनमें समेरिटंस, शांति निकेतन, सर्वाइड कान्वेंट सहित अन्य स्कूल शामिल रहे। इनमें आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति के हर किसी ने सराहा। इसके अलावा कई विभागों ने झांकियां भी निकाली।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
सालभर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मंच से सम्मानित भी किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में कलेक्टर प्रियंका दास, एसपी अरविंद सक्सेना, आईजी केसी जैन, एएसपी राकेश खाका, डीएसपी ट्रेफिक पुलिस रणविजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
देशभक्ति गीतों के साथ झंडा ऊंचा रखने का लिया संकल्प
मां नर्मदा सहयोग संस्था ने मीनाक्षी परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सदस्यों ने तिरंगा कलर के वस्त्र पहने। सभी ने तिरंगे झंडो को हाथ में लेकर जीवन भर सम्मान और उसे ऊंचा रखने का संकल्प लिया। संस्था की संस्थापिका नीरजा फौजदार नें बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए अनुप रिछारिया, मुकुल मालवीय ने देश भक्ति के गीत गाए। पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर, सफलता तिवारी, डॉ. राजेन्द्र जैन, सत्येन्द्र फौजदार, सुधीर विष्ठ, मुन्नालाल, आरती दत्ता, सतीश मीना, किरन शर्मा, शारदा जैन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती
तिवारी कॉलोनी स्थित किडजी प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों सफेद कलर की थीम पर सफेद वेशभूषा में स्कूल पहुंची। साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो