script

indian hockey नीदरलैंड में हुए गोल का हिंदुस्तांन में मना जश्न

locationहोशंगाबादPublished: Jul 06, 2018 12:01:57 am

Submitted by:

sandeep nayak

नीदरलैंड से हॉकी टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीत कर लौटे विवेक सागर का किया स्वागत

indian hockey

Indian hockey team,

होशंगाबाद। नीदरलैंड में खेले गए हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत ने आस्ट्रेलिया के साथ ड्रा खेलकर सिल्वर मेडल जीता। टीम की इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश के इटारसी के एक छोटे से गांव में रहने वाले खिलाड़ी विवेक सागर की अहम भूमिका रही। क्योंकि बराबरी का यह गोल उन्ही की स्टिक से हुआ था। फिर क्या था मलेशिया में हुए इस गोल की गूंज देशभर के साथ उनके शहर और गांव में सुनाई दी। गुरुवार केा घर वापसी पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

आस्ट्रेलिया से था मुकाबला
विवेक बताते हैं कि मैच काफी जोरदार था, वैसे भी ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत है और विदेशी मैदान पर खेलना हमारे लिए चुनौती पूर्ण था। मेरा सौभाग्य है कि मैने टीम के लिए गोल किया और ट्र्र्रॉफी मेंं भारत को सिल्वर मैडल मिला।
indian hockey
जूनियर हॉकी टीम के कप्तान से सीनियर टीम का सफर
विवेक सागर पिछले साल ही जूनियर हॉकी टीम के कप्तान बने थे, तब उनके गांव सहित जिले भर में जोरदार जश्न मनाया गया था। अब वह टीम इंडिया की सीनियर हॉकी टीम के अहम सदस्य हैं।
अभावों में गुजरा जीवन
विवेक का जीवन बेहद अभावों में गुजरा है, ऑर्र्डिनेन्स फैक्ट्री निवासी विवेक एक मध्यम वर्ग परिवार से हैं, उन्होने बताया कि वे उनकी सफलता में कई सारी दिक्कतें आई लेकिन उन्होंने अपना मुकाम हासिल किया। गुरुवार को नीदरलैंड में जीत हासिल कर लौटे सागर का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सागर ने कोच गजेन्द्र और मागदर्शक जिला हॉकी संरक्षक रोहित फौजदार, अध्यक्ष अतुल सेठा का आभार माना। साथ विवेक ने शहर में बने एस्ट्रोटर्फ का कार्य जल्दी पूरा करने की भी मांग की। ताकि उस पर खिलाड़ी अभ्यास कर खिलाडिय़ो के साथ अपने अनुभव साझा कर सके। स्वागत में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कपिल फौजदार, संतोष तोमर, निर्मल मालवी, राजू जैन, एनएसयूआई प्रदेश सचिव रोहन जैन, अद्वैत फ़ौजदार, अजय कुशवाह, सोनू अहिरवार उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो