scriptरेलवे कर्मचारियों को मिल रही है अब तक सबसे बड़ी सौगात, तीन मंडल के 65 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ | indian railway give good news to employees and railway news | Patrika News

रेलवे कर्मचारियों को मिल रही है अब तक सबसे बड़ी सौगात, तीन मंडल के 65 हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

locationहोशंगाबादPublished: Sep 11, 2018 02:06:18 pm

Submitted by:

sandeep nayak

जल्द होगा फास्ट ट्रेक कमेटी का गठन

railway employees

महिला रेल कर्मचारी

इटारसी। भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इसके बाद से उनको अपनी समस्या के निराकरण के लिए नहीं भटकना होगा। दरअसल जल्द ही एक फास्ट ट्रेक कमेटी का गठन किया जाएगा।
क्योंकि रेलवे कर्मचारियों को अपनी समस्या का निराकरण कराने के लिए अब तक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के चक्कर लगाना पड़ते थे। अब यह सब कुछ नहीं होगा। रेलकर्मियों की समस्या के निपटारे के लिए जबलपुर जोन में जल्द ही जोनल लेवल की फास्ट ट्रेक कमेटी का गठन होने वाला है। इस कमेटी के बनने के बाद समस्याओं का निपटारा तेजी से हो सकेगा। रेलवे बोर्ड से फरमान आने के बाद जल्द ही इसकी प्रक्रिया चालू हो जाएगी। इस कमेटी के बनने से जबलपुर जोन के करीब 65 हजार कर्मचारियों के पास अपनी समस्या रखने का एक सीधा मंच उपलब्ध होगा।

ऐसे होगा कमेटी गठन
जबलपुर जोन में आने वाले दिनों में अपर महाप्रबंधक की अध्यक्षता में फास्ट टे्रक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में सभी विभागों केअधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। यह कमेटी रेलकर्मियों की शिकायतें लिखित में एकत्रित करेगी। उसके बाद उनको सूचीबद्ध किया जाएगा। जबलपुर जोन के जिस मंडल से संबंधित समस्याएं सबसे ज्यादा होगीं उस मंडल में फास्ट ट्रेक कमेटी की बैठक होगी। जिस विभाग की सबसे ज्यादा समस्याएं होंगी उसके विभागाध्यक्ष को समिति की बैठक में बुलाया जाएगा और कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा।
तीन मंडल, 65 हजार रेलकर्मी
बताया जाता है कि पश्चिम मध्य रेल जबलपुर जोन में तीन मंडल हैं। इन मंडलों में भोपाल मंडल, जबलपुर मंडल और कोटा मंडल शामिल हैं। इन तीनों मंडलों के रेलकर्मियों की संख्या करीब ६५ हजार है। कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से जबलपुर जोन भारतीय रेलवे के 16 जोनों में से महत्वपूर्ण जोन है।
इस बारे में जानकारी मिली है। बोर्ड से जो भी आदेश आते हैं उनका पूरी तरह पालन किया जाएगा।
प्रियंका दीक्षित, सीपीआरओ जबलपुर
फास्ट ट्रेक कमेटी का गठन करने का निर्णय हुआ है। जबलपुर जोन में जल्द ही यह कमेटी गठित होगी। इस कमेटी के बनने से जोन के ६५ हजार कर्मचारियों की समस्याओं का निपटारा तेजी से होगा।
रवि जायसवाल, जोनल अध्यक्ष डब्ल्यूसीआरईयू
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो