script

घर में परिजनों के साथ सो रहा था बच्चा, रात में घुसा सियार फिर हुआ कुछ ऐसा

locationहोशंगाबादPublished: Nov 12, 2018 11:33:01 am

Submitted by:

sandeep nayak

घर में सो रहे बच्चे पर सियार का हमला, हाथ-पैर किए जख्मी

Jackal attack on a child sleeping in the house

घर में परिजनों के साथ सो रहा था बच्चा, रात में घुसा सियार फिर हुआ कुछ ऐसा

होशंगाबाद। जंगली जानवरों की दस्तक रहवासी जगहों पर भी होने लगी है। बाबई थाना क्षेत्र के ग्राम आरी में देर रात एक सियार ने घर में घुसकर एक बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। बच्चे के हाथ और पैर जख्मी हुए हैं, आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने किसी तरह सियार को भगाया और घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना सुबह ४ बजे की है। इसके पहले सियार ने घर के बाहर बाड़े में बच्चे के पिता पर भी हमला किया था।
ग्राम आरी में सियार के हमले में घायल लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। रविवार शाम तक उनसे वन विभाग की तरफ से किसी ने संपर्क नहीं किया ना ही उन्हें उपचार के लिए सहायता राशि दी गई थी।
बच्चे की चीख पर खुली परिजनों की नींद
ग्राम आरी में रहने वाले विनोद अहिरवार, उनका नौ साल का बच्चा गोल्डी अहिरवार व अन्य परिजन अपने घर में सो रहे थे। रविवार तड़के ४ बजे उनके घर में एक सियार घुस गया। सियार ने घर में सो रहे बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। सियार बच्चे पर बुरी तरह झपटा, जिससे बच्चे की चीख निकल गई। बच्चे की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। परिजनों ने उठकर शोर मचाया, परिजनों का शोर सुनकर सियार बच्चे को छोड़कर भाग गया। तब तक वह बच्चे के हाथ पैरों को जख्मी कर चुका था।

पहले बाड़े में पिता पर किया हमला
बताया गया कि पहले सियार ने बदामी पिता रामरतन अहिरवार ५९ वर्ष पर भी हमला किया। दरअसल अलसुबह ही विनोद को घर के बाहर बाड़े में बंधे मवेशियों का शोर सुनाई दिया। सियार को देखकर मवेशी शोर कर रहे थे। जिसे सुनकर विनोद बाड़े में पहुंचा इसी बीच सियार ने उस पर हमला कर दिया था इसके बाद घर में घुसकर उसके बच्चे को जख्मी किया था। दोनों घायलों को परिजनों ने सरकारी अस्पताल में लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया।
विभाग को सूचना नहीं
&घायल परिवार की तरफ से अब तक वन विभाग में कोई सूचना नहीं दी गई है। घायल पक्ष को आवेदन के साथ अस्पताल का पर्चा व पुलिस थाने की रिपोर्ट देना होगी। सहायता राशि का भुगतान उनके खाते में किया जाएगा।
बालाप्रसाद नौरोजी, डिप्टी रेंजर बाबई

ट्रेंडिंग वीडियो