scriptमौसी के घर से लौटे भगवान, अगली साल फिर दर्शन देने का किया वादा | Jagannath rath yatra festival 2019 | Patrika News

मौसी के घर से लौटे भगवान, अगली साल फिर दर्शन देने का किया वादा

locationहोशंगाबादPublished: Jul 13, 2019 02:15:56 pm

Submitted by:

poonam soni

रथ पर सवार होकर सात दिन नगर का किया भ्रमण

Jagannath rath yatra festival 2019

मौसी के घर से लौटे भगवान, अगली साल फिर दर्शन देने का किया वादा

होशंगाबाद। भगवान जगन्नाथ भाई बलदाऊ, बहन सुभद्रा के नगर भ्रमण मौसी के घर से वापस अपने घर लौटे। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर सवार होकर अपने भक्तों व सखियों के साथ नगर भ्रमण पर निकले थे। वहीं देवशयनी एकादशी पर वह वापस भाई, बहन के साथ जगदीश मंदिर लौटे। इन दिनों भगवान और भक्तों का अटूट प्रेम देखने को मिला। मंदिर के महंत नारायण दास ने बताया कि मंदिर लौटते ही नाना प्रकार के व्यजंनो से उनका स्वागत हुआ। इसके बाद पूजन अर्चन कर उन्हें सिंगासन पर विराजमान किया। आज से उनकी दैनिक क्रियाए शुरू होगी। हर दिन की तरह व्यंजनों का भोग व छह प्रकार की आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब वे अगले साथ अषाढ़ माह में फिर प्रजा का हाल जानने निकलेगें।
चडोतरी यहां जाएगी
महंत नारायण दास ने बताया कि इन दिनों जो भक्तों के द्वारा भगवान को चडोतरी चढ़ती है वह निर्माण कार्य व शुभ कार्यो में लगाई जाती है। साल भर अगर मंदिर का जीर्णोद्वार, राजभोग कार्य में चडोतरी का उपयोग किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो