scriptSawan Somwar: कमल के फूलों से सजेगा गर्भगृह, मनमहेश्वर रूप में होगें भगवान भोले के दर्शन | kamal ke phulon se sajega garbhgrh, man maheshvar roop me hoge darshan | Patrika News

Sawan Somwar: कमल के फूलों से सजेगा गर्भगृह, मनमहेश्वर रूप में होगें भगवान भोले के दर्शन

locationहोशंगाबादPublished: Jul 21, 2019 08:52:00 pm

Submitted by:

poonam soni

श्रवण नक्षत्र में शुरू हो रहा सावन का पहला सोमवार

shiv

Sawan Somwar: कमल के फूलों से सजेगा गर्भगृह, मनमहेश्वर रूप में होगें भगवान भोले के दर्शन

होशंगाबाद। भगवान भोलेनाथ का पवित्र श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है सावन माह में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। आज सावन का पहला सोमवार है। इस दिन कई योग हैं जो पूजा के फल को कई गुना। यादा बढ़ा देंगे। नक्षत्रों में उत्तम श्रवण नक्षत्र में सावन का पहला सोमवार शुरू हो रहा है। पंडित शुभम दुबे ने बताया कि इसमें सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है। यह योग अपने नाम के अनुसार सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाला है। यानी जिस कामना से आप काम आरंभ करेंगे, वो काम पूरा होगा। इसके अलावा प्रीति योग भी बनेगा, जो भगवान शिव के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ाकर शिव कृपा प्रदान कर आएगा। सोमवार को भगवान शंकर की आराधना करने से न सिर्फ रुके हुए काम पूरे होते हैं, बल्कि भक्तों पर भगवान की विशेष कृपा होती है।
भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक
श्रावण मास पर रविवार को सतरस्ता स्थित काली मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। मंदिर में बड़ी संख्या में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने श्रद्धालु पहुंचे।

कमल के फूलों से सजेगा गर्भगृह, मनमहेश्चर के होगें दर्शन
आज शहर के शिवालयों में विशेष अराधना होगी। गोलघाट स्थित काले महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का गर्भगृह कमल के फूलों से सजेगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि काले महादेव का हर दिन अलग अलग रूपों में श्रृंगार हो रहा है। वहीं हर सोमवार दूध, पंचामृत, नाना प्रकार के रसो और फूलों से अभिषेक किया जाता है। इसके साथ ही भस्माआरती, महाआरती व मनमहेश्वर रूप में दर्शन होंगे। कमल के फूल शहर व आसपास के गांव से बुलाए गए हैं।
इनसे सामग्री से अभिषेक करने से मिलेगा फल
दूध- सिद्धी व आनंद की प्राप्ति
दही- फोड़े फूंसी, सामान गुमना बंद होगा।
घी- वंश की वृद्धि होती है।
शहद- रोग मुक्त और धन की प्राप्ति।
शक्कर- बुद्धि अच्छी होती है।
पंचामृत- सभी प्रकार के फलों की प्राप्ति।
फलरस- लक्ष्मी की प्राप्ति।
गन्नें का रस- नारियल, गन्नें व आम के रस से धन की प्राप्ति होती है।
shiv
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो