scriptये है सांसद का आदर्श गांव, जहां सात साल के मासूम बच्चें के साथ किया कुकृत्य | Kidnapping and assaulting a child | Patrika News

ये है सांसद का आदर्श गांव, जहां सात साल के मासूम बच्चें के साथ किया कुकृत्य

locationहोशंगाबादPublished: Mar 26, 2019 12:59:40 pm

Submitted by:

poonam soni

बच्चे का अपहरण और मारपीट कर किया कुकृत्य

rape

ये है सांसद का आदर्श गांव, जहां सात साल के मासूम बच्चें के साथ किया कुकृत्य

माखननगर. बाबई के सांसद आदर्श ग्राम सांगाखेड़ा कला के एक युवक ने सात साल के बच्चे को बाजार से अपहरण कर बाइक से डेढ़ किमी दूर फार्म पर ले जाकर मारपीट कर कुकृत्य किया। घटना रविवार रात की है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने देर रात में ही परिजन की रिपोर्ट पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। घटना का खुलासा सोमवार सुबह हुआ। इसके बाद आरोपी सुनील कीर के खिलाफ पास्को एक्ट सहित धारा 377 बढ़ाई गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
सोमवार को हुआ कुकृत्य का खुलासा : घटना के दूसरे दिन सोमवार की सुबह रात से घबराये हुए किशोर को मां नहाने ले गई तब दर्द होने पर किशोर ने मां को सच्चाई बताई। तब परिजन किशोर को लेकर थाने पहुंचे। दोबारा किशोर की एमएलसी कराई गई। जिसमें डॉक्टर आरएस मीना व डॉ. राजेश धाकड़ ने अप्राकृतिक कृत्य की पुष्टि की। किशोर को जिला अस्पताल विशेषज्ञ से परीक्षण कराने भेजा गया। डॉक्टरों ने रासायनिक परीक्षण के लिए आवश्यक साक्ष्य का विसरा पिजर्व किया है। बाबई थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन ने बताया रविवार रात दर्ज 363 के केस में आरोपी सुनील कीर के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य की धारा 377, सहित पास्को एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
घर से दुकान तोश लेने निकला था
तीसरी कक्षा में पढऩे वाला 7 वर्षीय किशोर रविवार शाम 7 बजे पिता से तोश लाने दुकान जाने का कहकर निकला था, जो 9 बजे तक वापस नहीं लौटा। तब पिता सहित परिजन ने खोजबीन शुरू की। भतीजे ने बताया कि पुरानी कलारी के सामने सुनील कीर के साथ फार्म तरफ जाते देखा है। रात 10 बजे करीब 3 घन्टे बाद आरोपी सुनील कीर ने किशोर को उसके घर के सामने छोड़ा और भाग गया। पीडि़त किशोर ने मारपीट की बात बताई। उसके टोहनी-घुटने छिले हुए थे। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर सुनील के खिलाफ धारा 363 का केस दर्ज किया।
राज्यपाल आज पचमढ़ी आएंगी
होशंगाबाद. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेंगी। वे जबलपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.50 बजे आज पचमढ़ी पहुंचेगी। पुलिस ने पचमढ़ी में उनकी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके बाद वो राज्यपाल 27 मार्च को सुबह 11 बजे राजभवन पचमढ़ी में हो रहे मरम्मत कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगी। इस दौरान राज्यपाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी केंटोमेंट बोर्ड पचमढ़ी, लोक निर्माण विभाग होशंगाबाद एवं भोपाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी साडा पचमढ़ी, संयुक्त संचालक उद्यानकी, प्रेक्षण वानकी होशंगाबाद एवं भोपाल से विशेष रूप से राजभवन पचमढ़ी में हो रहे कार्यो के संबंध में हुई प्रगति की जानकारी लेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो