script

होशंगाबाद जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में केके थापक बने अध्यक्ष

locationहोशंगाबादPublished: Oct 12, 2021 12:59:37 am

Submitted by:

devendra awadhiya

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: 378 वकीलों ने किया मतदान, 53 नहीं डाले वोट, कड़ी टक्कर में केके थापक ने अपने निकटतम प्रतिव्दंदी राजीव कुमार दुबे को हराया, थापक पहली बार बने अध्यक्ष, इसके पहले 2011 में निर्विरोध उपाध्यक्ष रह चुके, अखिलेश मिश्रा उपाध्यक्ष, मनोज जराठे सचिव, सुरेंद्र राजपूत सह सचिव चुने गए।

होशंगाबाद जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में केके थापक बने अध्यक्ष

होशंगाबाद जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में केके थापक बने अध्यक्ष

होशंगाबाद. जिला अधिवक्ता संघ के कड़ी टक्कर के बीच हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता केके थापक ने अपने सिर पर दो साल के लिए अध्यक्ष ताज पहन लिया। थापक मतगणना में शुरू से ही अन्य प्रत्याशियों से बढ़त बनाए रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिव्दंदी राजीव कुमार दुबे को 53 वोटों से पराजित कर जीत हासिल की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदों के लिए कुल 431 मतदाता थे। इनमें से 378 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं 53 ने वोट नहीं डाले। मतदान में नोटा का भी प्रावधान था। देर रात 12 बजे आए परिणाम में चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपूत, अजय तिवारी ने अध्यक्ष पद पर केके थापक, सचिव पद पर मनोज जराठे, उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश मिश्रा, सह सचिव पद पर सुरेंद्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक तिवारी, ग्रंथपाल के लिए श्रीप्रकाश दुबे निर्वाचित घोषित किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में क्षमा चौहान, पूजा अवस्थी, विजेंद्र राजपूत, सीके कुरापा, रीतेश विश्वकर्मा चुने गए। केके थापक पहली बार अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। वे इसके पहले वर्ष 2011 में निर्विरोध उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अध्यक्ष बनने पर थापक ने कहा कि वह सबसे पहले साथी अधिवक्ताओं के लिए बीमा योजना को लागू कराकर इसका त्वरित लाभ दिलाएंगे। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष थापक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुंह मीठा कराकर बधाईयां दी।
किसको कितने वोट मिले……
अध्यक्ष पद: केके थापक 132, राजीव कुमार दुबे 79, दिलीप नामदेव 74, प्रदीप कुमार चौबे 74, अजय प्रकाश श्रीवास्तव 10, खेमराज चौहान 5
उपाध्यक्ष: अखिलेश मिश्रा 128, जीवन सिंह रघुवंशी 89, मनोज कुमार यादव 68, शमशाद खान 76, सूरज प्रकाश अग्रवाल 6
सचिव: मनोज जराठे 200, हेमेंद्र सिंह ठाकुर 129, कामता प्रसाद यादव 43
सह सचिव: सुरेंद्र सिंह राजपूत 100, धर्मेंद्र यादव 58, दिलीप सिंह ठाकुर 40, प्रीतम सिंह तोमर 17 वोट
कोषाध्यक्ष: अभिषेक नारायण तिवारी 191, राकेश शर्मा 161
ग्रंथपाल प्रभुदयाल पीडी चौरे 138, राकेश बाथरे 65 वोट।
अध्यक्ष के लिए छह प्रत्याशियों में रही कड़ी टक्कर
संघ के जिला अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर रही है। इनमें वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे सहित वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार दुबे, कृष्णकुमार थापक (केके थापक), दिलीप कुमार नामदेव, अजय प्रकाश श्रीवास्तव, खेमराज चौहान शामिल हैं। इनमें राजीव दुबे वर्तमान में उपाध्यक्ष हैं। श्रीवास्तव भी पहले चुनाव लड़ चुके हैं।

अन्य पदों के ये रहे प्रत्याशी
उपाध्यक्ष पद के लिए शमशाद खान, अखिलेश मिश्रा, मनोज कुमार यादव, जीवन सिंह रघुवंशी, सूरज प्रकाश अग्रवाल, सचिव के लिए कामता प्रसाद यादव, मनोज जराठे, हेमेंद्र सिंह ठाकुर, सह सचिव में दिलीप सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम व्यास उर्फ गुड़ी, धर्मेंद्र यादव, प्रीतम सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश शर्मा, अभिषेक नारायण तिवारी(अभिषेक तिवारी), ग्रंथपाल के लिए श्रीप्रकाश दुबे, प्रभुदयाल चौरे(पीडी चौरे), राकेश बाथरे सहित कार्यकारिणी सदस्य के लिए विष्णु पाल, राजेश चौरे, विजेंद्र सिंह राजपूत, सीके कुरापा, पूजा अवस्थी, क्षमा चौहान, रीतेश विश्वकर्मा, हेमंत कुमार श्रीवास्तव अपना भाग्य आजमाया।

ट्रेंडिंग वीडियो