scriptकरारी हार: कांग्रेस के दिग्गज ही अपने वार्ड में नहीं दिला पाए प्रत्याशी को वोट | leaders who cannot win own ward | Patrika News

करारी हार: कांग्रेस के दिग्गज ही अपने वार्ड में नहीं दिला पाए प्रत्याशी को वोट

locationहोशंगाबादPublished: May 25, 2019 12:14:41 pm

Submitted by:

amit sharma

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं के बूथ पर ही हारी कांग्रेस

bjp

bjp congress,bjp congress,Lok Sabha Election: भाजपा और कांगे्रस ने डाले इन पर डोरे, यही तय करेंगे हाड़ौती में कौन जीतेगा…

होशंगाबाद. जिले के कई बड़े कांग्रेस नेता अपने घर यानी उस बूथ पर ही कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त नहीं दिला पाए, जहां उन्होंने खुद वोट डाला था। इनमें पूर्व मंत्री से लेकर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे नेता तक शामिल हैं। भाजपा नेता इस मामले में बाजी मार ले गए। कांग्रेस के कुछ नेताओं के बूथ पर जरूर पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र दीवान को बढ़त मिली। होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री हजारी लाल रघुवंशी एवं पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी के बूथ पर ही कांग्रेस पिछड़ गई। पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई भी अपने बूथ पर बढ़त नहीं दिला पाए। इस मामले में भाजपा नेता लकी रहे। उनके अपने बूथ से लेकर प्रभाव वाले क्षेत्र में पार्टी को काफी बढ़त मिली। जिन कांग्रेस नेताओं के यहां पार्टी को बढ़त मिली वह भी मामूली रही।
प्रदेश कांग्रेस सचिव पुष्पराज ने दिया इस्तीफा
सोहागपुर. प्रदेश कांग्रेस सचिव पुष्पराज पटेल ने लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की बात फेसबुक पर पोस्ट की। पटेल ने बताया कि सोहागपुर ब्लॉक में उनके क्षेत्र के सेक्टर्स में व बूथों पर कांग्रेस को हार मिली है। जनता के बीच हमारी विश्वसनीयता कम हुई है, जिससे वे पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
भाजपा नेताओं के बूथों की यह रही स्थिति

कांग्रेस नेताओं के बूथों की यह रही स्थिति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो