scriptहोशंगाबाद से भाजपा ने सांसद उदय प्रताप को दिया टिकट | lok sabha election 2019 candidates list | Patrika News

होशंगाबाद से भाजपा ने सांसद उदय प्रताप को दिया टिकट

locationहोशंगाबादPublished: Mar 24, 2019 12:26:34 pm

Submitted by:

amit sharma

कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार तय नहीं किया, पचौरी का नाम हो सकता है फाइनल

lok sabha election 2019 candidates list

होशंगाबाद से भाजपा ने सांसद उदय प्रताप को दिया टिकट

होशंगाबाद. भाजपा ने होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट पर एक बार फिर सांसद राव उदयप्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में सिंह रिकार्ड मतों से जीते थे। इस बार फिर वे मैदान में हैं लेकिन अभी तक कांगे्रस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। होशंगाबाद भी कांगे्रस के लिए कठिन सीट मानी जाती है। यहां से पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा भी दावेदार हैं।
होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में 16,93470 मतदाता हैं, इसमें पुरुष 890804 और महिला 802597 हैं।

आठ विधानसभा सीटें हैं
होशंगाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिसमें नरसिंहपुर, सिवनी-मालवा, पिपरिया, तेंदूखेड़ा, होशंगाबाद, उदयपुरा, गाडरवारा, सोहागपुर विधानसभा सीटें हैं। इनमें से पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस का कब्जा है।
साढ़े तीन लाख से अधिक मतों से जीते थे

पचपन साल के राव उदयप्रताप सिंह ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव मेें कांग्रेस के देवेंद्र पटेल को 3,89,960 वोटों से हराया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो