scriptकांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंध, मंत्री भी नहीं जिता सके अपनी विधानसभा सीट | Losses in Congress-influenced seats | Patrika News

कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंध, मंत्री भी नहीं जिता सके अपनी विधानसभा सीट

locationहोशंगाबादPublished: May 24, 2019 12:00:50 pm

Submitted by:

sandeep nayak

कांग्रेस के प्रभाव वाली सीटों में भी नुकसान

dushyant-singh-of-bjp-ahead-of-more-than-15-thousand-votes-till-second

दूसरे राउंड तक भाजपा के दुष्यंत सिंह 15 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

होशंगाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में भाजपा के देश के साथ प्रदेश में भी एकतरफा जीत मिली है। भाजपा ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर जीत हासिल की है। वह जब तक प्रदेश में पांच माह पहले ही भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपनी 15 साल पुरानी सरकार गवाई थी। और कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता में वापसी की थी। ऐसे में इस लोकसभा चुनावों में कई ऐसी विधानसभा सीटें भी थी जहां कांग्रेस का दबदवा था, लेकिन भाजपा ने ना केवल उन सीटों पर सेंध लगाई। बल्कि अच्छी बढ़त भी हासिल की।
मंत्री भी नहीं जिता सके अपनी विधानसभा सीट
मध्यप्रदेश सरकार के पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे बैतूल लोकसभा सीट की अपनी मुलताई विधानसभा में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को जीत नहीं दिया सके। विधासभा चुनाव में कांग्रेस को इस सीट से 77613 वोट मिलेे थे, जबकि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां सेंध लगाते हुए 106611 सीटें हासिल की। जबकि कांग्रेस को ५४५७२ वोट ही मिले।
कांग्रेस की इन प्रभावसील सीटों पर भी लगी सेंध
संसदीय क्षेत्र की 8विधानसभाओं में से 3 विधानसभाएं तेंदूखेड़ा, गाडरावारा और उदयपुरा में कांग्रेस का प्रभाव होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाने में असफल रहे। विस चुनाव में तेंदूखेड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को 70127 मत मिले थे वहीं लोस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 40684 मत ही मिले। इसी तरह गाडरवारा सीट पर विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने 799342 मत लिए थे मगर लोस चुनाव में इस सीट से कांग्रेस केवल 31676 मत ही ले सकी। उदयपुरा सीट पर विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने 84390 मत लिए थे मगर लोस चुनाव में सिर्फ 44976 मत ही मिले।
लोस चुनाव २०१९ में किस सीट पर कितने वोट
विस क्षेत्र-भाजपा-कांगे्रस – अन्य
नरसिंहपुर-113501-43872- 4949
तेंदूखेड़ा-82286-40684 – 5592
गाडरवारा-104056-31676 – 5836
उदयपुरा-108889-44976 -5459
सिवनीमालवा-120135-48664 – 7622
होशंगाबाद-110946-35662 -2780
सोहागपुर-117599-41890 – 6324
पिपरिया-119499-36715 – 6647

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो