scriptLOVE STORY : जब आठ बच्चों की मां को हुआ प्यार….जानें फिर क्या हुआ | love murder mystery in hindi news | Patrika News

LOVE STORY : जब आठ बच्चों की मां को हुआ प्यार….जानें फिर क्या हुआ

locationहोशंगाबादPublished: Dec 08, 2017 11:12:42 am

Submitted by:

ghanshyam rathor

प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपने पति की हत्या, पुलिस ने आधार से सुलझाई हत्या की गुत्थी
 

love murder mystery in hindi news

love murder mystery in hindi news

बैतूल। आठ बच्चों की मां को अपने ही गांव में एक व्यक्ति से प्यार हो गया। महिला के प्यार की हद इस कदर थी कि उसने अपने पति को ही प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद भी वह पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा गुुरुवार पुलिस कंट्रोल रुम में दोपहर एसपी डीआर तेनीवार, एएसपी घनश्याम मालवीय, एसडीओपी पार्वती कनेश सोलंकी, एसडीओपी निहित उपाध्याय ने किया है।
एसपी डीआर तेनीवार ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सालीमेट में 30 नवंबर की रात 50 वर्षीय देवीप्रसाद पिता धनसिंह बौरासी का शव उसी के घर के पीछे मिला था। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर किया था। पुलिस ने जांच में पाया कि 30 नवंबर २०१७ की रात ११ बजे अशोक मर्सकोले निवासी सालीमेट गांव में ही देवीप्रसाद बौरासी के घर गया था। देवीप्रसाद अपने ही घर के पीछे मुर्गी फार्म में था। देवीप्रसाद के बच्चे घर में सो रहे थे। अशोक ने पहले देवीप्रसाद की पत्नी सुंदो बाई से बातचीत की और फिर शारीरिक संबंध बनाने लगे। इस दौरान देवीप्रसाद घर आ गया। उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस बात को लेकर अशोक और देवीप्रसाद के बीच विवाद हुआ। अशोक और सुंदो बाई ने देवीप्रसाद को पकड़ लिया और मुर्गी फार्म में ले गए। दोनों ने मिलकर देवीप्रसाद की पास में पड़ी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी जब्त कर दोनों आरोपियों अशोक मर्सकोले और सुंदो बाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को आरोपी अशोक ने बताई पूरी कहानी
पुलिस को मौके से एक आधार कार्ड मिला। कार्ड अशोक मर्सकोले का था। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि सुंदो बाई के गांव के ही अशोक मर्सकोले सहित अन्य लोगों से भी अवैध संबंध थे। जिसको लेकर पति-पत् नी में विवाद भी होता था। पूर्व में इसी को लेकर पंचायत भी हुई थी। मौके पर अशोक का आधार कार्ड मिलने से पुलिस को जांच में आसानी हुई। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर पूछताछ के लिए अशोक को उठाया। पुलिस ने पूछताछ की तो अशोक ने पूरी कहानी बताई।
पत्नी करती रही पुलिस को गुमराह
एसपी डीआर तेनवीर ने बताया कि हत्या के मामले में सुंदो बाई अपने पति देवीप्रसाद बौरासी की मौत होने पर पुलिस को गुमराह करती रही। सुंदो ने पुलिस को बताया कि देवीप्रसाद को टीबी की बीमारी थी और अत्यधिक शराब पीता था,जिसकी वजह से मौत हुई।
आरोपी महिला के चार बड़े व चार बच्चे छोटे
आरोपी महिला के आठ बच्चे हैं, जिसमें चार बड़े व चार छोटे हैं। तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। तीन लड़की और एक लड़का नाबालिग है। उन्होंने बताया कि चार बच्चों के लिए शासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है। शाहपुर टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि आरोपी अशोक के तीन बच्चे है।
—————————————————————————-

love murder mystery, love murder mystery in hindi, murder,betul crime news,crime news, betul hindi news,betul latest news

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो