script

breaking घर की लिफ्ट टूटने से मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी सहित तीन घायल

locationहोशंगाबादPublished: Sep 16, 2018 03:44:01 pm

Submitted by:

sandeep nayak

विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा की पत्नी कल्पना को भी चोटें लगी

Madhya Pradesh assembly speaker's wife injured after break lift

breaking घर की लिफ्ट टूटने से मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी सहित तीन घायल

होशंगाबाद/पांढुर्ना। देर रात छिंदवाड़ा जिले के पांडुर्ना में एक मकान की लिफ्ट टूट गई। घायलों में विधानसभा अध्यक्ष और होशंगाबाद विधायक की पत्नी और ुउनकी बहन घायल हो गई। साथ में पाढुंर्ना नपाध्यक्ष प्रवीण पालिवाल भी घायल हुए हैं। बताया जाा रहा है कि घटना उस समय हुई जब विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा की पत्नी कल्पना शर्मा और विजया पालीवाल सहित प्रवीण पालीवाल कथा सुनकर रात में घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर की लिफ्ट लूट गई।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरी बाजार चौक स्तिथ पालीवाल भवन में बीते दिनों से भागवत सप्ताह चल रहा है।
शाम 8 बजे प्रवचन खत्म होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल अपनी दो बहनों इटारसी में रहने वाली विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा की पत्नी कल्पना शर्मा 50 वर्ष बड़ी बहन विजया देवी पालीवाल निवासी सिवनी मालवा 61 वर्ष के साथ घर पर लगी लिफ्ट से ऊपर जाने के लिए खड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि इस लिफ्ट का तार टूट गया। जिसके बाद लिफ्ट में सवार तीनों लगभग 12 फिट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में प्रवीण पालीवाल की दोनों बहनों को पांव में गंभीर चोंटे आयी है। सभी को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। तीनों घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रैफर किया गया है।
रात दो बजे किया ऑपरेशन
बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा के पांढुर्ना तहसील में हादसा होने के बाद रात में ही घायलों के नागरपुर रैफर कर दिया गया था। जहां रात 2 बजे नागपुर के निजी अस्पताल में कल्पना शर्मा के पांव का ऑपरेशन कराए जाने की भी सूचना है।
शहरभर में रहा चर्चा का विषय
पालीवाल के घर की लिफ्ट टूटना घटना के अगले दिन चर्चा का विषय बना रहा। विधानसभा अध्यक्ष और होशंगाबाद विधायक के शहर होशंगाबाद और इटारसी में भी लोग घटना को लेकर जानकारी लेते देखे गए।

ट्रेंडिंग वीडियो