scriptमकरसंक्रांति स्पेशल : इस शहर के लोग एक दिन में ही खा जाते हैं चार क्विंटल तिल के लड्डू | makar sankranti special story | Patrika News

मकरसंक्रांति स्पेशल : इस शहर के लोग एक दिन में ही खा जाते हैं चार क्विंटल तिल के लड्डू

locationहोशंगाबादPublished: Jan 15, 2020 01:58:18 pm

Submitted by:

poonam soni

तिल त्योहार के साथ सेहत के लिए भी बेहद खास

मकरसंक्रांति स्पेशल : इस शहर के लोग एक दिन में ही खा जाते हैं चार क्विंटल तिल के लड्डू

मकरसंक्रांति स्पेशल : इस शहर के लोग एक दिन में ही खा जाते हैं चार क्विंटल तिल के लड्डू

होशंगाबाद/मकर संक्रांति पर तिल से स्नान, दान और इसके सेवन का खास महत्व है। जिस कारण इस समय तिल की मांग कई गुना बढ़ जाती है। व्यवसायी महेश ठाकुर के अनुसार मकर संक्रांति के दिन शहर में लगभग चार क्विंटल से ज्यादा लड्डूयों की खपत होती है। वैसे तिल त्योहार के साथ सेहत के लिए भी बेहद खास होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसमें मांस से 1.3 गुना, अंडों से 2.5 और फलों से 8 गुना प्रोटीन पाया जाता है। मकर संक्रांति पर तिल से स्नान करने और व्यंजन खाने से सालभर शरीर हष्ट-पुष्ट रहता है।
अब घर में बनाने से करते हैं परहेज : समय के साथ त्योहार मनाने का तरीका भी बदला है। अब लोग घर में लड्डू बनाने से परहेज करते हैं। इसका कारण इसमें ज्यादा मेहनत होना है। साथ ही परिवार के लोगों का नौकरी में होने के कारण समय अभाव के चलते इन्हे बनाना महंगा भी पड़ता है। इस कारण बाजार से खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। दुकान संचालक का कहना है कि पिछले पांच सालों में यह ज्यादा बड़ा है महिलाएं बाजार से खरीदना ज्यादा पसंद करती हैं।
सेहत के लिए भी फायदेमंद
ठंडी में तिल्ली खाना सेहत के लिए अच्छी होती है। इसलिए ठंड में इंदौरी गजक का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। इसके व्यंजनों में गजक और लड्डू ज्यादा पसंद किए जाते हैं। औषधि विशेषज्ञ के अनुसार तिल को बंगाल में चीनी बादाम के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन अधिक होता है। कहा जाता है कि वर्ष में एक दिन मकर संक्रांति पर तिल स्नान करने और तिल के व्यंजन खाने से साल भर शरीर पुष्ट रहता है।

यह है खास
गुड़ एवं शक्कर की मुरैना गजक, इंदौरी गजक थाल वाली, मूंग, उड़द, मैथी, गौंद की लड्डू, सोंठ के लड्डृ, तिल्ली के लड्डृ, गजक का रोल, गजक ड्राय फ्रूट समोसा एंव रोल, तिल्ली पट्टी, दाना पट्टी सादी, दाना पट्टी दूध वाली, सियो के लड्डू, गजक वर्फी खसखस एवं चॉकलेट ज्यादा पसंद करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो