scriptमार्च में होगा राशियों में बड़ा बदलाव, इन राशियों के जातकों की सत्ता पक्ष में होगी हलचल | march me hoga rashiyon mein bada badlav, satta paksh me halchal | Patrika News

मार्च में होगा राशियों में बड़ा बदलाव, इन राशियों के जातकों की सत्ता पक्ष में होगी हलचल

locationहोशंगाबादPublished: Feb 15, 2019 12:37:54 pm

Submitted by:

poonam soni

नौकरी में तबादला भी होने की संभावना

meerut

Rashifal

होशंगाबाद। सात मार्च को 12 में से कुछ राशियों के राहु केतू का बदलाव होने वाला है। ये बड़ा परिवर्तन 18 माह बाद 7 मार्च को होगा। ज्योतिषाचार्य विकास तिवारी के अनुसार 18 माह बाद 7 मार्च को नव ग्रह में शामिल राहू-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहू कर्क व केतु मकर राशि को छोड़ कर अपनी उच्च राशि मिथुन व धनु राशि में प्रवेश करेंगे। राहु केतु का परिवर्तन कई राशियों के व्यक्तियों पर अलग अलग प्रभाव दिखा सकता है। आचार्य के अनुसार ये परिवर्तन प्रदेश व देश के विकास में सहायक होगा तो सत्ता पक्ष में बैचेनी बढ़ सकती है। उन्होने बताया कि जहां राहु मे ंशनि के गुण होगें वही केतु में मंगल के गुण भी होगें। पैराणिक कथा में राहु के बगैर धड़ तो केतु को बगैर सिर का बताया जा रहा है। खगोलिय दृष्टि से यह भले ही ग्रह नहीं है। इनका अन्य ग्रहों के बराबर महत्व है। ये ग्रह वक्री यानि उल्टे चलते हैं। लोगो को जन्म कुंडली में इन्ही ग्रहों के कारण काल सर्प योग बनता है।
इससे निपटने के लिए करें ये उपाय
राहु केतू के प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य के अनुसार बजरंग बली को याद करना होगा। साथ ही सफेद चंदन का टीका, देवी उपासना, अष्ट धातु काकडा पहने, नीले रंग के वस्त्र धारण करें। गणेश उपासना करें, लाल चंदन का टिका, कंबल, छाता दान करें। गरीबों की मदद करें। ऐसा करने से ग्रह दोष दूर हो जाएगा और कार्य में बाधा दूर होगी।
इन राशियों में पड़ेगा प्रभाव
मेष- सम्मान बढ़ेगा, भाग्य वृद्धि
वृष- व्यय बढ़ेगा , हानि यात्राएं अधिक होगी।
मिथुन- मतिभ्रम संघर्ष, शत्रु वृद्धि होगी।
कर्क- उदर रोग, धन व्यय
राहू- सिहं, शुभ्भ, लाभ, कीर्ति
कन्या- शुभ, पदोन्नति तबादला
तुला- कष्ट, अपमान, रोग
वृश्चिक- अशुभ, कष्ट, हानि
धनु- रोग, व्याधि, श्रम, संघर्ष
मकर- उन्नति, लाभ,श्रम
कुंभ- संतान चिंता, दौडधूप
मीन- नौकरीमें परेशानी, कष्ट
केतू-
सिंह-भ्रम, उलझन
कन्या- ऋण रोग, अशांति
तुला- मान, यश, श्रम
वृश्चिक- धनहानि, खिन्नता
धनु- हानि, पीड़ा भय
मकर- विश्वाघात, हानि, रोग
कुंभ- धनलाभ, शुभ, सम्मान
मीन- लाभ, सफलता, साहस

ट्रेंडिंग वीडियो