scriptजब मंडप की जगह थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, यह है कारण | marriage in police station | Patrika News

जब मंडप की जगह थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, यह है कारण

locationहोशंगाबादPublished: Jun 20, 2019 11:24:41 pm

Submitted by:

sandeep nayak

पुलिस कराई कराई शादी

marriage in police station

जब मंडप की जगह थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, यह है कारण

फोटो ०९ एवं ४७ कैप्शन भैंसदेही। थाने में दोनों परिवारों की मौजूगी में कराया विवाह।
भैंसदेही। आमतौर पर पुलिस थाने में विवाद के या फिर किसी झगड़े संबंधी मामले ही पहुंचते हैं। लेकिन गुरुवार को मामला कुछ अलग था। बैतूल जिले के भैंसदेही में दूल्हा-दुल्हन थाने पहुंचे। वे यहां पर किसी की शिकायत दर्ज कराने नहीं बल्कि अपनी शादी कराने के लिए पहुंचे थे। दरअसल इनके परिजन शादी के खिलाफ में थे। फिर पुलिस ने ही थाने में इनका विवाह कराया और दोनों के परिजनों को समझाया।
थाना क्षेत्रांतर्गत विवाह करने के लिए घर से भागे एक युवक और युवती का यह कृत्य दो परिवारों के बीच विवाद का कारण बन गया। बढ़ते विवाद को देखते हुए भैंसदेही पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए जहां विवाद को शांत कराया, वहीं युवक-युवती और दोनों परिवारों के हितों को समझते हुए थाना परिसर में ही युवक-युवती का विवाह करा दिया। विवाह संपन्न होने के बाद थाने में पदस्थ समस्त पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया। जिसके बाद में दोनों परिवार के थाने से खुशी-खुशी विदा हो गए।

यह था पूरा मामला
सहायक उप निरीक्षक सेवंती परते ने बताया कि दो दिन पूर्व ग्राम चोपनी निवासी प्रियंका नावड़े एवं भीकुंड निवासी अजाब राव विवाह करने घर से भाग गए थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो रहा था। बुधवार थाना परिसर में एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। स्थिति गंभीर होने होने पर पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों परिवारों को समझाकर विवाद शांत कराया। गुरूवार सुबह प्रियंका और अजाब अचानक ही दोनों थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करनी शुरू की तो दोनों ने एक दूसरे से विवाह करने की इच्छा जाहिर कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा दोनों परिवारों को भी प्रियंका और अजाब के भविष्य का हवाला देते हुए पुन समझाया गया। सभी के राजी होने पर थाने में ही प्रियंका और अजाब का विवाह संपन्न कराने के बाद उन्हें आशीर्वाद दिया गया। जिसके बाद में दूल्हा-दुल्हन को लेकर अपने परिजनों के साथ में घर के लिए रवाना हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो