scriptविधायक ने कहा…जुआ-सट्टा खिला रहे कांग्रेस नेता, वसूली में लगी कठपुतली बनी पुलिस | MLA said speculative Congress leader feeding BJP Protest | Patrika News

विधायक ने कहा…जुआ-सट्टा खिला रहे कांग्रेस नेता, वसूली में लगी कठपुतली बनी पुलिस

locationहोशंगाबादPublished: Sep 21, 2019 11:48:48 am

Submitted by:

poonam soni

मंच पर विवाद होते ही अन्य नेताओं ने दिया दखल, मिश्रा को स्टेज से उतारकर ले गए दूर

विधायक ने कहा...जुआ-सट्टा खिला रहे कांग्रेस नेता, वसूली में लगी कठपुतली बनी पुलिस

विधायक ने कहा…जुआ-सट्टा खिला रहे कांग्रेस नेता, वसूली में लगी कठपुतली बनी पुलिस

इटारसी/ तवा कॉलोनी गेट पर आयोजित प्रदर्शन स्थल पर पहले तो भाजपाई ही आपस में भिड़ गए। मंच पर खेल प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक संजीव मिश्रा को बैठा देख भाजपा विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा भड़क गए। बोले- इसे किसने बुलाया, भगाओ यहां से। इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद भाजपाई मिश्रा को मंच से उतारकर ले गए। बाद में शर्मा ने अपने भाषण में कांग्रेस के साथ जिला पुलिस पर भी गंभीर अरोप लगाए। बोले- कांग्रेस के नेता जुआ और सट्टा खिला रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अपराध बढ़ गए हैं। पुलिस कांग्रेसियों की कठपुतली बनकर वसूली करने में लगी है।

मंच से कांग्रेस के एक प्रवक्ता पर आरोप लगाया
उन्होंने मंच से आरोप लगाया कि कांगे्रस के एक प्रवक्ता सट्टा चलवा रहे हैं। एक तीन मंजिला भवन में खाईबाजी चल रही है। शहर में ड्रग्स का कारोबार बढ़ गया है। दूसरी तरफ पुलिस वसूली में लगी है। वह नौजवानों को पकड़कर थाने ले जाती है और उनसे वसूली करती है। 20-25 वर्ष पहले जो अपराध होते थे और अपराधियों के संगठित गिरोह थे, उन पर भाजपा सरकार ने अंकुश लगा रखा था। कांग्रेस की सरकार आते ही नशे से लेकर अन्य अपराध बढऩे लगे हैं। यह अपराधियों की सरकार है। यह सरकार किसान के हित में काम नहीं कर रही। कांग्रेस में जाकर भी पूर्व मंत्री सरताज सिंह भाजपा की भाषा बोले रहे हैं, वे जल्द वापस आएंगे। इस दौरान नगर पालिका होशंगाबाद के अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, माया नारोलिया, भरत सिंह राजपूत, डॉ. नीरज जैन, अखिलेश खंडेलवाल, रामसेवक रावत आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
निष्कासित थे तो क्यों गए: जायसवाल
खेल प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक संजीव मिश्रा ने जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल से शिकायत कर विधायक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उनके व्यवहार से कार्यकर्ता के सम्मान को ठेस पहुंची है। जिलाध्यक्ष जायसवाल ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि वे इस संबंध में विधायक शर्मा से बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मिश्रा पार्टी से निष्कासित हैं इसलिए उन्हें वहां नहीं जाना था। उनकी गलतियों से पार्टी ने उनसे पद छुड़ाया है। वे जनप्रतिनिधि के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखते हैं। हालांकि मिश्रा का कहना है कि उन्होंने खुद पद छोड़ा है और वह निष्किासित नहीं हैं, अभी भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। बुलाने पर कार्यक्रम में गए थे
ऐसे से हुआ शर्मा और मिश्रा में विवाद
भाजपा के मंच पर पीछे खेल प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक संजीव मिश्रा बैठे थे। इन्हें देखकर विधायक डॉ. शर्मा भड़क गए। बोले-किसने बुलाया, भगाओ इसे..सोशल मीडिया पर हमारे बारे में उल्टा-सीधा लिखता है। गालियां बकता है। इस पर मिश्रा भी गुस्से में आ गए और बोलेे- यह भाजपा का कार्यक्रम है। पार्टी किसी की निजी संपत्ति नहीं है। विवाद बढ़ता देख भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन सहित अन्य भाजपाई मिश्रा को समझाइश देते हुए मंच से उतारकर दूर ले गए। घटना के बाद मिश्रा धरना स्थल से होशंगाबाद लौट आए। उन्होंने पत्रिका से कहा कि विधायक डॉ. शर्मा द्वारा की गई अभद्रता की पार्टी फोरम पर शिकायत करेंगे। धरने को संबोधित करते हुए विधायक इनसेट में विवाद के बाद संजीव मिश्रा को मंच से नीचे ले जाते हुए भाजपाई।
मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार अंधकार में डूबा
कमलनाथ का मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार अंधकार में डूबा हुआ है। आमजन को अंधेरे की तरफ धकेलने का कार्य कर रहा है और प्रशासन एक दूसरे को डरा रहे धमका रहा है, कलेक्टर एसडीएम एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
भरत सिंह राजपूत, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष
आपदा प्रबंधन में सरकार नाकाम रही
कमलनाथ सरकार ने जो वादे किए थे वे पूरा करें। आपदा प्रबंधन में नाकाम रही सरकार ने बीमा दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाही नहीं की। मंडियों में किसानों को भुगतान नहीं हो रहा, ऐसे ही कई समस्याएं किसानों के साथ खड़ी की है।
प्रसन्ना हर्णे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा
सड़के तबाह कर दी
इस किसान विरोधी सरकार ने अवैध उत्खनन कराने मरोड़ा रोड को तबाह कर दिया 20-20 चक्के की गाडिय़ां चल रही है।
आशुतोष शरण तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो