script

पढ़ाई का स्तर सुधारने खोले थे ये स्कूल, यह है यह हाल

locationहोशंगाबादPublished: Apr 24, 2019 10:50:19 pm

Submitted by:

sandeep nayak

मॉडल स्कूलों में विद्यार्थियों का टोटा, बी ग्रेड वालों को दिया जा रहा प्रवेश

school children

school children

होशंगाबाद। शासन ने विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने मॉडल स्कूल खोले थे इसमें कंप्यूटर लैब, प्रयोग शाला सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई थी, बावजूद इसके इन विद्यालयों में बच्चे रुचि नहीं ले रहे हैं। इसका कारण इन स्कूलों का ग्रामीण में और दूर होना है। यहां तय सीटें नहीं भरे जाने के कारण बी ग्रेड के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इन दिनों 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यहां प्रवेश प्रक्रिया 15 अप्रेल से बढ़ाकर 30 अप्रेल कर दी गई है। अब बची सीटों को आठवीं पास ब्री ग्रेड के विद्यार्थियों से भरने के कवायद चल रही है।

मॉडल स्कूलों की स्थिति
होशंगाबाद जिले में बाबई, बनखेड़ी और सोहागपुर में मॉडल स्कूल हैं। इनमें प्रवेश परीक्षा के आधार पर सौ सीटें भरी जानी थी। बाबई और बनखेड़ी में करीब 280 ने परीक्षा दी थी जिसमें 90 से अधिक विद्यार्थी सिलेक्ट हुए हैं। सोहागपुर (निभौरा) में सौ सीटों के लिए 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 34 सिलेक्ट हुए। बाकी बी-ग्रेड के विद्यार्थियों से भरने की प्रक्रिया चल रही है।
अप्रेल में हुई थी प्रवेश परीक्षा

इससे पहले मॉडल स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए अप्रेल में संयुक्त परीक्षा हुई थी, जिसमें मैरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाना था, लेकिन परीक्षा के बाद भी विद्यार्थियों की संख्या काफी कम थी, जिसके लिए लोक शिक्षण संचालनालन के आदेश के बाद परीक्षा के बाद भी बची सीटों पर बी ग्रेड के विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है।
9वीं में प्रवेश के प्रक्रिया चल रही है। हमारे यहां 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 34 सिलेक्ट हुए हैं। बाकी सीटों पर बी-ग्रेड के विद्यार्थियों का भी प्रदेश दिया जा रहा है।
बीके चौहान, प्रभारी प्राचार्य सोहागपुर निभौरा
प्रवेश की तारीख 30 अप्रेल है। 98 सीटें भर चुकी हैं सिर्फ दो सीटों पर प्रवेश बाकी है। 34 विद्यार्थी वेटिंग में हैं। वह भी प्रवेश के लिए आ रही हैं।

एचआर यादव, प्राचार्य बाबई मॉडल स्कूल

ट्रेंडिंग वीडियो