स्वच्छता और मतदाता जागरुकता के लिए आज दौड़ेगी सारनी
सारनी. पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और मतदाता जागरुकता को लेकर शनिवार को सर्वोदय निरामया फाउंडेशन द्वारा दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। 7 किलोमीटर की यह दौड़ रामरख्याणी स्टेडियम से प्रारंभ होगी। फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेन्द्र मालवीय, देवेन्द्र पाल और महेश मालवीय ने बताया कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में हैं। दौड़ के लिए रामरख्याणी स्टेडियम में सुबह 6 स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां पर दौड़ में भाग लेने वालों के पंजीयन होंगे। दौड़ का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मताधिकार को बढ़ावा देना है। शहर से बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले सारनी के युवाओं ने शहर की बेहतरी के लिए आयोजन किया है। इस दौड़ में सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। महिला, पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।