scriptmp assembly elections 2018 होशंगाबाद विधानसभा: करोड़पति डॉ. शर्मा पर 94 हजार और पत्नी पर है 20 लाख का कर्ज | mp assembly elections 2018 latest news and hoshangabad election news | Patrika News

mp assembly elections 2018 होशंगाबाद विधानसभा: करोड़पति डॉ. शर्मा पर 94 हजार और पत्नी पर है 20 लाख का कर्ज

locationहोशंगाबादPublished: Nov 11, 2018 02:36:34 pm

Submitted by:

sandeep nayak

होशंगाबाद विधानसभा: करोड़पति डॉ. शर्मा पर 94 हजार और पत्नी पर है 20 लाख का कर्ज

mp assembly elections 2018 latest news and hoshangabad election news

mp assembly elections 2018 होशंगाबाद विधानसभा: करोड़पति डॉ. शर्मा पर 94 हजार और पत्नी पर है 20 लाख का कर्ज

होशंगाबाद. विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन के बाद सभी उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। किसी उम्मीदवार को नकदी का शौक है तो किसी को वाहन है। ऐेसे ही होशंगाबाद-इटारसी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. सीताशरण शर्मा के पास 95 हजार रुपए की नकदी है।
नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 95 हजार रुपए
2013 में नगदी: 60 हजार रुपए
पत्नी के हाथ में नकदी: 1 लाख 20 हजार रु.
2013 में नकदी- 85 हजार रुपए
एफडी, पॉलिसी, बैंक खाते-
डॉ. सीताशरण शर्मा : 20 लाख 80 हजार 357 रु.
2013 में – 20 लाख 83 हजार 404 रुपए
पत्नी – 62 लाख 46 हजार 24 रुपए
2013 में- एक करोड़ 11 लाख 6हजार 590 रु.
वाहन- टाटा सफारी पुरानी : 7 लाख 35 हजार रु.
पत्नी- कोई वाहन नहीं
अचल संपत्ति की स्थिति
डॉ.सीतासरन शर्मा के पास वर्ष 2013 में 5 करोड़ 68 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति थी, वहीं पत्नी के पास ३ करोड़ 19 लाख 50 हजार की विभिन्न संपत्तियां थी। वहीं वर्ष 2018 में डॉ.शर्मा की अचल संपत्ति की कुल कीमत ६ करोड़ 71 लाख 50 हजार, पत्नी की 5 करोड़ 74 लाख 50 हजार हो गई।
हजारों की उधारी
करोड़पति डॉ. सीतासरन शर्मा पर 94681 रूपए का एक्सीस बैंक केसीसी, खाद बीज ऋण का बकाया है। जबकि पत्नी पर यूनिटी पल्प एंड पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड का 19 लाख 94 हजार 353 का बकाया है।
संयुक्त परिवार के नाम भी संपत्तियां
संयुक्त परिवार के पास भी नकदी कुल 2.70 लाख है, एेसे ही बैंक खातों में नकदी को मिलाकर ८.२० लाख का जमा है ३ लाख की संपत्ति है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो