scriptMP ELECTION 2018: सत्ता के लालच में पाला बदल लिया सरताज सिंह ने: ईरानी | mp assembly elections 2019 and smriti irani latest speech and news | Patrika News

MP ELECTION 2018: सत्ता के लालच में पाला बदल लिया सरताज सिंह ने: ईरानी

locationहोशंगाबादPublished: Nov 15, 2018 04:33:52 pm

Submitted by:

poonam soni

सत्ता के लालच में पाला बदल लिया सरताज सिंह ने: ईरानी

mp election

MP ELECTION 2018: सत्ता के लालच में पाला बदल लिया सरताज सिंह ने: ईरानी

होशंगाबाद। बीजेपी कार्यकाल में पीडब्यूडी मंत्री रहे सरताज सिंह ने सत्ता के लालच में आकर पाला बदल लिया है। यह बात भाजपा नेत्री एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने गुरुवार दोपहर को होशंबाद में आमसभा में संबोधन के दौरान कही। वे भाजपा प्रत्याशी डॉ. सीतारशरण शर्मा के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थी। उन्होंने रामजीबाबा समाधि के समीप सभा को संबोधित किया। इरानी ने सबसे पहले सरताज सिंह पर निशाना साधा। इसके बाद कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि काँग्रेस महिलाओं के लिए सजावट की चीज़ समझती है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को विकास नहीं दिखता है तो इसमें हमें आश्चर्य की जरूरत नहीं है क्योंकि ये वो हाथ है जिसने हमेशा देश को लूटा है। उन्होंने आगे कहा कि विकास रूपी लक्ष्मी जब भी घर आती है तो वह हाथ में नहीं बल्कि कमल के फूल पर बैठकर आती है
स्मृति इरानी गुरुवार दोपहर तीन बजे होशंगाबाद पहुंचीं थी इस दौरान उनके साथ सभा में चारों विधासभा के उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बस यही गुण पता नहीं था
आमसभा में डॉ. सीतासरन शर्मा ने पार्टी बदलने वाले सरताज सिंह पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शिष्य को गुरु के ज्यादा गुण मालूम रहते हैं। गुरु ने एक गुण छिपाया था अब पता चला कि यही दलबदल का गुण छिपाया था, इसके बाद उनके लिए कहा कि सरताज सिंह की नियत शुरू से अच्छी नहीं थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो