scriptनपा खेल महोत्सव : 45 सरकारी-निजी स्कूल के 505 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार | Napa Sports Festival: 505 participants of 45-government-private school | Patrika News
होशंगाबाद

नपा खेल महोत्सव : 45 सरकारी-निजी स्कूल के 505 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार

पांच दिवसीय नपा खेल महोत्सव का समापन, शारीरिक विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरुरी : नपाध्यक्ष

होशंगाबादJan 09, 2019 / 02:24 pm

govind chouhan

patrika

नपा खेल महोत्सव : 45 सरकारी-निजी स्कूल के 505 दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार

पिपरिया. नगरपालिका के तत्वावधान में सोमवार को नगर स्तरीय शालेय खेल महोत्सव का समापन आरएनए मैदान पर आयोजित किया गया। करीब 45 निजी सरकारी स्कूलों के 505 प्रतिभागियों को मंच से खेल सामग्र्री,प्रमाण पत्र,मेडल देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। तीन घंटे चले समापन समारोह में अििथयों को भी प्रतीक चिन्ह देकर परिषद से सम्मानित किया।
समापन कार्यक्रम को नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा शहर के सरकारी स्कूलों की खिलाड़ी प्रतिभाओं को निखारने और पारंपरिक खेलों को जीवित करने सभी के सहयोग से नपा का यह चौथा साालाना खेल महोत्व सफल रहा। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ शारीरिक रुप से खेलों के माध्यम स्वस्थ्य रहे प्रतियोगिता का यही उददेश्य है। वरिष्ठ नेता संपत मूंदड़ा ने परिषद को सकारात्मक सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा खेल के माध्यम से दबी प्रतिभाओं में निखार आता है यह प्रतियोगिता में दिखाई दिया। नपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय,जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू,ब्लॉक खेल शिक्षक अरविंद शर्मा ने भी समापन महोत्सव को संबोधित किया। संचालन पीएन दुबे, मृत्युंजय पराशर ने जताया पूरे आयोजन को बेहतर व्यवस्थाए सीएमओ विनोद प्रजापति एवं अधिकारी कर्मचारियों ने मिलकर प्रदान की। बेरशेवा, सेंट जोसफ, आरएनए उत्कृष्ट स्कूल, कन्या उमावि,नवचेतना आदि स्कूल प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नपाध्यक्ष ने खेल ध्वज को सलामी दी एनसीसी प्रभारी पीके भारके ने ध्वज को ससम्मान उतार कर प्रभारी को सौंपा। राष्ट्रागान से समापन हुआ। निर्णायक आरएनए शर्मा, वीरेन्द्र रघुवंशी,शहजाद खान,उमेश बरैया सहित अन्य खेल शिक्षक,कोच को परिषद ने पुरस्कृत किया। लोकतंत्र सेनानी,पार्षद, गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी मंचासीन रहे।
छात्रा तनिष्का ने जीता दिल
बेरशेवा इंगलिश मीडियम कक्षा आठवी की छात्रा तनिष्का सुनीत पुरोहित ने मंच से समापन समारोह को संबाधित करते हुए नपा को आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गरीब, मध्यम वर्ग की प्रतिभाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म दिया खिलाडिय़ों में आगे बढऩे का हौंसला जाग्र्रत हुआ है। तनिष्का ने शासन प्रशासन से मांग रखी कि नगर में एक खेल एकेडमी और आरएनए मैदान पर सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम बनाई जाए जिससे खेल प्रतिभाए सामने आए। सैकड़ो नागरिकों खिलाडिय़ों के बीच तनिष्का ने दिल की बात रख खिलाडिय़ों,श्रोताओं का दिल जीत लिया।
तीन घंटे चला पुरस्कार वितरण
खेल महोत्सव पुरस्कार वितरण करीब तीन घंटे चला। 505 प्रतिभागियों को मंच से अतिथियों ने मेडल,प्रशस्ति पत्र और खेल सामग्री बतौर उपहार देकर पुरस्कृत किया। पांच दिन तक कक्षा पहली से लेकर हायर सेकेण्डरी स्तर की रिंग फेंक,जलेबी दौड़, स्लो साइकिल,लंबी कूद,दौड़ विभिन्न वर्ग, कैरम, शतरंज,वॉलीवाल,बैडमिंटन, कबडडी,खो खो में खिलाडिय़ों ने व्यक्तिगत और सामूहिक पुरस्कार जीते।

Home / Hoshangabad / नपा खेल महोत्सव : 45 सरकारी-निजी स्कूल के 505 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो