scriptराघौगढ़ राजघराने के छोटे राजा और उनका भतीजा बजा रहे मंजीरा…देखें वीडियो | Narmada Parikrama and Congress Leader Digvijay Singh Latest News | Patrika News

राघौगढ़ राजघराने के छोटे राजा और उनका भतीजा बजा रहे मंजीरा…देखें वीडियो

locationहोशंगाबादPublished: Oct 10, 2017 01:40:27 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

बड़े राजा की राजनीतिक विरासत चमकाने थामी धर्म की पातका

Narmada Parikrama and Congress Leader Digvijay Singh Latest News

Narmada Parikrama and Congress Leader Digvijay Singh Latest News

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश की सत्ता से बाहर होने के बाद दस साल का राजनीतिक वनवास काटकर पुर्नावास के प्रयास में जुटे राघौगढ़ राजघराने के राजा एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह की विरासत चमकाने उनके अपने भी जी-जान से लगे हुए हैं। छह माह की नर्मदा परिक्रमा पर निकले दिग्विजय सिंह के साथ उनके अनुज लक्ष्मण सिंह और भतीजा प्रियवत सिंह भी कुछ किलोमीटर का फासला तय कर रहे हैं। इस दौरान यह चाचा-भतीजे गांव की भजन मंडलियों के साथ भजन भी गा रहे हैं और झांझर-मजीरा भी बजा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके साथ पूरी ताल और लय में साथ देने का जतन भी करते हैं और बीच-बीच में उनकी तारीफ कर मनोबल भी बढ़ाते हैं। यह सब इसलिए हो रहा है कि बड़े राजा की राजनीतिक फिर चमक उठे।
लक्ष्मण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। वे कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं। भाई जब मध्यप्रदेश की सत्ता से बाहर हुए और दस साल के लिए कोई पद नहीं लेने का संकल्प लिया तो लक्ष्मण सिंह भी उनसे दूर हो गए थे। उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था और चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए थे। भाजपा रास नहीं आने पर फिर भाई की शरण में आए और कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके भतीजे प्रियवत सिंह भी खिलचीपुर से विधायक रह चुके हैं। पिछला चुनाव मोदी लहर में हार गए हैं।

रानी भी कर रहीं कदमताल
राजपरिवार के इन सदस्यों के साथ दिग्विजय की पत्नी अमृता सिंह जिन्हें लोग अब रानी कहकर संबोधित कर रहे हैं, उनके साथ इस धार्मिक यात्रा में कदमताल कर रही हैं। वह भी पति के साथ संकल्प लेकर छह महीने तक चलने वाली 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा कर रही हैं। उन्हें देखने के लिए गांव की महिलाएं घंटों घाट पर बैठकर इंतजार करती हैं। उनके साथ चर्चा करती हैं और सेल्फी लेती हैं। लड़कियों में भी उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचाने की होड़ सी लगी रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो