scriptअब इन सांसद की बड़ी मुकिश्लें, विधायक ने खोल दिया मोर्चा | Now the big opponents of these MPs, the MLA opened the front | Patrika News

अब इन सांसद की बड़ी मुकिश्लें, विधायक ने खोल दिया मोर्चा

locationहोशंगाबादPublished: Dec 26, 2018 03:02:00 pm

भाजपा में घमासान: प्रदेश में हार के बाद भीतरघातियों को लेकर शिकवा-शिकायतों का दौर शुरू

bjp

एमपी के मार्केट में BJP से ज्यादा कांग्रेस का दबबदा, युवाओं ने राहुल को किया पसंद; बन सकती है सरकार

होशंगाबाद। विधानसभा चुनाव में भले ही जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा हो लेकिन होशंगाबाद-इटारसी विधानसभा सीट जीतने के लिए पार्टी को अपने ही लोगों से जूझना पड़ा। सर्वाधिक भीतरघात होशंगाबाद में हुआ, जिसे लेकर शिकवा-शिकायत का दौर जारी है। पहले संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन और अन्य प्रमुख नेताओं की शिकायत हुई अब सांसद राव उदयप्रताप पर भी अंगुली उठ रही है। एक शिकायत में सांसद प्रतिनिधियों पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाया गया है। मंडल अध्यक्ष के नाम से संबोधित एक पत्र सामने आया है। इसमें भाजपा विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने सांसद राव उदयप्रताप सिंह पर भी अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा है।
सांसद राव उदयप्रताप सिंह पर निशाना

विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने इटारसी के दो सांसद प्रतिनिधियों राजा तिवारी और अर्पित छावड़ा को छोड़कर अन्य पर पार्टी के विरोध में काम करने के आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत की हैं। इसमें शिकायत में इटारसी के भाजपा उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हेमा पुरोहित, दीपक अग्रवाल, शिवकिशोर रावत, किसान मोर्चा के महामंत्री उमेश पटेल पर भी पार्टी प्रत्याशी के विरोध में काम करने का आरोप लगाया हैं। वहीं होशंगाबाद में खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव चौबे, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भरत सिंह राजपूत, शैलेंद्र गौर और खेल प्रकोष्ठ के संजीव मिश्रा पर भाजपा के विरोध में काम करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में इन सभी का मुखिया संगठन मंत्री को बताया गया है।
शर्मा परिवार पर भी आरोप

सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के खिलाफ काम करने को लेकर शर्मा परिवार की भी शिकातय हुई है। जिसमें आरोप हैं कि पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, उनके भतीजे पीयूष शर्मा और पार्टी के कार्यालय में पदस्थ कुछ पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशी विजयपाल के विरोध में काम किया। इसकी शिकायत प्रदेश संगठन से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि इन लोगों ने फोन पर लोगों से विजयपाल सिंह को वोट नहीं देने का कहा था।
इनका कहना है

जो भी शिकायतें हुई हैं, उसे संगठन को काफी गंभीरता से लेना चाहिए। अभी किसने क्या शिकायत की है, मुझे जानकारी नहीं है। मैं पूरे समय सिवनीमालवा में लगा रहा। अगर संगठन मुझसे पूछेगा तो बता दूंगा।
– संदेश पुरोहित, उपाध्यक्ष भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो