scriptरोजे से थी महिला सुबह इस हाल में दिखी, मचा हड़कंप | old woman dies due to drowning in river | Patrika News
होशंगाबाद

रोजे से थी महिला सुबह इस हाल में दिखी, मचा हड़कंप

सुबह नदी में तैरता मिला शव

होशंगाबादMay 18, 2019 / 01:02 pm

sandeep nayak

old woman dies due to drowning in river

रोजे से थी महिला सुबह इस हाल में दिखी, मचा हड़कंप

हरदा। रमजान के पवित्र माह में रोजे रख रही एक महिला का शव शनिवार सुबह अजनाल नदी में तैरता मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार रेहाना पति कल्लू (60 वर्ष) निवासी बिरजाखेड़ी रमजान माह के दौरान रोजे रख रही थी। महिला शनिवार सुबह घर से किसी काम से बाजार करने को लेकर निकली थी। बाजार जाने के लिए अजनाल नदी पार करके ही सभी को निकलना पड़ता है। बुजुर्ग महिला नदी पार करते समय नदी में गिर गई। जो फिर बाहर नहीं निकल सकी। बाद में सुबह करीब 9 बजे कुछ लोगों ने महिला का शव नदी में तैरता देखा। जिसकी सूचना अन्य लोगों को दी गई। मौके पर परिजनों ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त रेहाना पति कल्लू नाम से की।
हरदा एक और महिला की मौत
शुक्रवार शनिवार की रात संगिद्ध अबस्था में घर मे मिला महिला का शव। जानकारी के अनुसार सरोज पति विनोद चोरे 38 निवासी ग्वालनगर हरदा घर मे अपने 4 साल के बेटे के साथ थी। पति ड्राइवरी करता है। पति सुबह 4बजे घर लौटा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसे पति ने जिला अस्पताल लेकर आया। जहा पुलिस ने मामला दर्ज कर। शव का पीएम कर परिजनों को सौप दिया। महिला के गले में मार्क के निशान मिले पुलिस के अनुसार मौत का कारण अज्ञात।
old woman dies due to drowning in river
इधर, नर्मदा में डूबे युवक का नहीं मिला शव

होशंगाबाद. कोठीबाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित नर्मदा घाट पर गुरुवार की शाम को स्नान करते समय मेरठ यूपी का 28 वर्षीय युवक दानिश पिता कल्लू अंसारी डूब गया। शाम छह बजे से लेकर रात आठ बजे तक पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका शव नहीं मिला। उक्त युवक कोठीबाजार में पुतलीबाई स्कूल के पीछे नपा के हाट बाजार मैदान में लगे सेल में लेबर का काम करने आया था। कोतवाली ने बताया कि उक्त युवक अपने अन्य 20-22 साथियों के समीप के पोस्टऑफिस घाट पर स्नान के लिए गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। पुलिस शुक्रवार सुबह पुन: उक्त युवक के शव की खोजबीन करेगी।

Home / Hoshangabad / रोजे से थी महिला सुबह इस हाल में दिखी, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो