scriptसाड़ी का फंदा बनाकर घोंटा गला फिर पत्थर से कुचलकर महिला की कर दी हत्या | old woman murdered in seoni malwa hoshangabad | Patrika News

साड़ी का फंदा बनाकर घोंटा गला फिर पत्थर से कुचलकर महिला की कर दी हत्या

locationहोशंगाबादPublished: May 11, 2019 05:44:38 pm

Submitted by:

sandeep nayak

साड़ी का फंदा बनाकर घोंटा गला फिर पत्थर से कुचलकर महिला की कर दी हत्या

murder

Explanation from the brother-in-law brothers, the murder of young man

सिवनी मालवा। 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। सिवनी मालवा के ग्राम मोरघाट पर महिला का शव मिला है। शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई है। ग्राम मोरघाट पर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर साड़ी के फंदे से गला दबाकर और पत्थर से सिर कुचलकर शव को फैंक दिया गया। घटना तहसील मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम मोरघाट में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कलाबाई पति सुंदरलाल की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतिक घर पर अकेले रहती थी परिवार में कोई नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। जिसमें पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या का मामला नजर आया। जिस में पत्थर से सिर कुचल कर हत्या करना सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य सिवनी मालवा पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया एवं पुलिस जांच कर रही है।
विवाद में बीच बचाव करने आए युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
माखन नगर। विवाद में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना माखननगर की है। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
नगवाड़ा निवासी वीरेंद्र पिता घुडिय़ा अहिरवार 25 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं अपनी पत्नी आरती के साथ बाबई जा रहा था, रास्ते में मिले गांव के विनोद यादव ने पत्नी से छींटाकाशी की। मना करने पर अभद्रता की। इसके बाद बस स्टैंड पहुंचने पर विनोद कोटवार और विनोद यादव ने फिर से गाली गलौज करते हुए जातिसूचकर शब्द बोलकर मारपीट की। जब पिताजी ने आकर बीच बचाव किया तो विनोद यादव ने उनको धक्का दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गए और उनको अंदरूनी चोट आई थी। उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टर रमेश ने बताया मरीज घुडिय़ा अहिरवार को बेहोशी की हालत में लाए थे उसका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया था, जब तक 108 वाहन आता उनकी बाबई अस्पताल में ही मौत हो गई। पुलिस ने वीरेंद्र की रिपोर्ट पर 294 506 34 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।
शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. राजेश धाकड़ ने बताया मृतक को सीने में बाईं तरफ अंदरूनी चोट लगी जिससे प्लीहा फट गई अंदरूनी ज्यादा खून बह गया था। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी विनोद यादव और विनोद मेहरा को गिरफ्तार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो