scriptमंदिरों की पूजन सामग्री से बनेगी जैविक खाद | Organic compost made from the worship of temples | Patrika News

मंदिरों की पूजन सामग्री से बनेगी जैविक खाद

locationहोशंगाबादPublished: Jan 15, 2019 07:13:33 pm

Submitted by:

yashwant janoriya

विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

kachra

kachra

इटारसी. अब मंदिरों की मालाओं को कूड़ेदान में नहीं डाला जाएगा बल्कि इसका उपयोग खाद बनाने के लिए किया जाएगा। नगर पालिका मंदिरों में चढ़ावे के बाद निकलने वाली पूजन सामग्री जैसे फूल-पत्तियां, हवन सामग्री आदि से खाद बनाने की तैयारी कर रही है और इसके एकत्रीकरण के लिए अब ई-रिक्शा चलाया जा रहा है। मंगलवार को ई-रिक्शे से पूजन सामग्री एकत्रीकरण की शुरुआत विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने की। अब मंदिरों से निकलने वाले हार-फूल, दुर्बा और नारियल वेस्ट से जैविक खाद बनायी जाएगी। मंदिरों से यह सामग्री एकत्र करने के लिए नगर पालिका अलग से एक ई-रिक्शा चला रही है। इस रिक्शे को सूरजगंज स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ किया। नगर पालिका एक वाहन सारे मंदिरों से पूजन सामग्री एकत्र करने के लिए चला रही है। इसकी शुरुआत विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने मंदिर से निकले फूल-माला और अन्य वेस्ट को इस वाहन में डालकर किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, स्वास्थ्य समिति सभापति राकेश जाधव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, राहुल चौरे, सजल अग्रवाल, शुभम राठौर, रोहित मेषकर, कमलकांत बडग़ोती सहित अनेक युवा मौजूद थे।
धर्मगुरुओं ने दिया था मशविरा
पिछले साल धर्मगुरुओं की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में धर्मगुरुओं ने कहा था कि गंदे कचरे के साथ भगवान के चरणों से निकले अवशेष फेंकते है तो बुरा लगता है। इसलिए नगर पालिका का प्रयास करना चाहिए कि इसका कचरा अलग से एकत्रित करके इसका उपयोग किया जाएगा। धर्माचार्यों की सलाह पर यह निर्णय नगर पालिका ने लिया है।
सड़क पर बह रहा नाली का पानी
इटारसी. अखिल भारतीय ङ्क्षहदू महासभा ने नए वार्ड 30 में डॉ. टिकरिया के घर के सामने नाली भर दिए जाने से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। इस संबध में सोमवार को एक ज्ञापन वार्ड पार्षद संगीता मालवीय और नपा सीएमओ को सौंपा है। महासभा के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि यह नाली आजाद पंजा चौराहा से नेशु किराना दुकान के मोड़ तक गया है। नाली को कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिए जाने से पानी सड़क पर ओवरफ्लो हो रहा है। जिससे मोहल्ले से निकलने पर परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने अपने घर के सामने जो नाली बनाई है, उसमें अन्य किसी को जोडऩे नहीं दे रहे हैं। कई बार विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। महासभा ने अंडर ग्राउंड नाली निर्माण कार्य जल्दी कराने की मांग नपा से की है ताकि विवाद आगे न बढ़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो