scriptपंचायतों में बनेगी गौशाला, सीएम से मांगे 56 करोड़ | Panchayats will be built in Gaushala, CM demands 56 crores | Patrika News

पंचायतों में बनेगी गौशाला, सीएम से मांगे 56 करोड़

locationहोशंगाबादPublished: Sep 01, 2018 05:38:52 pm

Submitted by:

govind chouhan

जय भारत मंच पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए गौ संवद्र्धन बोर्ड अध्यक्ष

patrika

पंचायतों में बनेगी गौशाला, सीएम से मांगे 56 करोड़

पिपरिया. जय भारत मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को गीतांजलि हॉल में भारत ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विजेताओं को मंच से पुरस्कृत किया वही अतिथियों का भी मंच की ओर से स्वागत किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह मां सरस्वती के पूजन अर्चन के बाद प्रारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि गौ संवद्र्धन बोर्ड अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज रहे वहीं अध्यक्षता मंच उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह कालोटी ने की। बतौर विशेष अतिथि अर्जुन सिंह प्रदेश संगठन मंत्री जय भारत मंच, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, आरएनए उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य हेमलता दास उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि अखिलेश्वरानंद ने कहा देश की सनातन संस्कृति और शास्त्रों से अवगत कराने जय भारत मंच जैसे संगठनों की महत्ती जरुरत है।
उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति के मोहपाश से युवाओं को बाहर निकालने के लिए उन्हें शास्त्र और संस्कृति के मूल से अवगत कराने अभिभावकों को प्रेरित किया। उन्होंने जेएनयू के कन्हैया कुमार के देश विरोधी बयानों पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम में अरुण गढ़वाल मीरा गढ़वाल सहित मंच से जुड़े अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन ओमप्रकाश रघुवंशी ने किया।

गौ मंत्रालय की अनुशंसा करेंगे
प्रदेश में गौ-शाला और गाय के संरक्षण और संवद्र्धन की विसंगति पर मीडिया के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा इस दिशा में कुछ काम हुए हैं और तेजी से काम होना चाहिए। गौ संरक्षण के लिए वे सीएम से गौ मंत्रालय गठन की अनुशंसा करेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में २६३ गौ-शाला संचालित है बोर्ड इनके भोजन की राशि बढ़ाने पर विचार कर रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर गाय भ्रमण पर अंकुश लगाने उन्होंने नपा और नगर पंचायतों को जागरुक होने की नसीहत दी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री से ५६ करोड़ की मांग की है २५ करोड़ की राशि बोर्ड के पास है। कुछ जिलों में उन्होंने १० ग्राम पंचायत पर एक गौशाला बनाने २२ लाख की राशि आवंटित करने की बात कही। ग्राम पंचायतों में मनरेगा से गौ-शाला निर्माण कार्य शुरु कराने का भी उन्होंने कहा।

तीन हजार बच्चे हुए प्रतियोगिता में शामिल
पिपरिया ब्लॉक के सरकारी व निजी स्कूलों के माध्यमिक और हायर स्तर के करीब तीन हजार बच्चों ने सामान्य ज्ञान परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में अपना शहर पहचानो, गौ माता की विशेषता, सामान्य ज्ञान के ५० अंकों का प्रश्र पत्र रहा। दोनों वर्गों के प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर आए ६ पुरस्कार सम्मान समारोह में अतिथियों ने विजेताओं को वितरित किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो