scriptफाग मंडलों ने फाग गीत गाए और परंपरागत राई नृत्य किया | Phag mandals sang phag songs and danced traditional rye | Patrika News

फाग मंडलों ने फाग गीत गाए और परंपरागत राई नृत्य किया

locationहोशंगाबादPublished: Mar 15, 2020 08:51:10 pm

ग्वाल समाज की ओर से रंगपंचमी पर ग्वालटोली काली मंदिर पर परम्परागत रूप से फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।

फाग मंडलों ने फाग गीत गाए और परंपरागत राई नृत्य किया

फाग मंडलों ने फाग गीत गाए और परंपरागत राई नृत्य किया

 होशंगाबाद. ग्वाल समाज की ओर से रंगपंचमी पर ग्वालटोली काली मंदिर पर परम्परागत रूप से फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। करीब दस घंटे तक चले कार्यक्रम में ग्वाल समाज की एक दर्जन से अधिक फाग मंडलियों ने राई नृत्य के साथ फाग गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भी रंगपंचमी के माहौल में राधा-कृष्ण के रंग में रंग दिया। रंगपंचमी की पूर्व रात्रि पर माता महाकाली की पूजा-अर्चना के साथ ही कार्यक्रम शुरू हुआ जो सुबह 6 बजे दस घंटे तक चला।
मंडलों के राई नृत्य कलाकारों, ढोलक मास्टरों, गायकों एवं मंडलों को समाज के मुखिया दीवान धन्नालाल गुजेले ने आयोजक समिति की ओर से सभी को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर प्रसाद वितरण किया गया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन खूबचंद थम्मार एवं सुनील यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने आनंद लिया।इन मंडलियों ने दी प्रस्तुतिबालकृष्ण मंडल, गौरीशंकर मंडल, रसिया मंडल, दीवान मंडल, रामानंद मंडल, बजरंग मंडल वगाबाड़ा बुधनी, राधाकष्ण मंडल बाबई, चौधरी मंडल बाबई सहित अन्य मंडलों ने शिरकत की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो