scriptहोली पर हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर, तीन सवारी प्रतिबंधित | piprya latest news in hindi | Patrika News

होली पर हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर, तीन सवारी प्रतिबंधित

locationहोशंगाबादPublished: Mar 17, 2019 10:45:25 pm

Submitted by:

sandeep nayak

थाने में हुई शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था सहित बिजली, पेयजल पर विचार विमर्श के बाद हुए निर्णय

piprya latest news in hindi

होली पर हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर, तीन सवारी प्रतिबंधित

पिपरिया। होली रंगपंचमी पर्व मनाने रविवार को मंगलवारा थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने होली पर्व मनाने के संबंध में व्यवस्थागत मुददो पर चर्चा कर उसे अंतिम रुप दिया।
होली और पंचमी पर बाईक पर तीन सवारी प्रतिबंधित रहेंगी, नशे में वाहन चलाते पकड़ाए जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। बिजली विभाग बिजली सप्लाई निरंतर रखेगा वही नगरपालिका पेयजल की निर्धारित समय में जल आपूर्ति करेगी। एसडीएम आदित्य कुमार रिछारिया,एसडीओपी रणविजय सिंह कुशवाहा,तहसीलदार राजीव कहार,नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल,थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे सहित गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे। सड़को पर वाहनों की पार्किंग,जगह जगह ऑटो स्टैंड के मुददे पर एसडीओपी ने कहा इनके खिलाफ समय समय पर कार्रवाई की जाती है बड़े निर्माण कार्यो की वजह से बीच शहर से पूरा यातायात होने यातायात व्यवस्था में कुछ परेशानियां है इसे दुरस्त कराया जाएगा। देर रात तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने नागरिकों ने मांग रखी इसके खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी यह आश्वासन दिया गया। शहर में संचालित ऑटो,ट्रैक्टरों में ध्वनि विस्तारक यंत्र तेज आवाज में बजने पर पुलिस प्रतिबंध लगाएगी यह आश्वासन दिया गया। शहर के सभी ऑटो पर पुलिस विभाग नंबरिंग करेगी ताकि घटना दुर्घटना के समय तत्काल उसकी पहचान की जा सके। चौक पर होलिका दहन में दस फीसदी लकड़ी का और बाकी कंडे का उपयोग करने की बात व्यापारी संघ ने रखी इसका स्वागत किया गया। पीली मिटटी फैंकने वालों और हुड़दंगियों और नशा कर विवाद करने वालों पर पुलिस नजर रखेगी उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो