scriptतीन दिन में डेढ़ लाख बच्चों को पिलाएंगे पोलियो दवा | Polio medicine will be given to one and a half lakh children in three | Patrika News

तीन दिन में डेढ़ लाख बच्चों को पिलाएंगे पोलियो दवा

locationहोशंगाबादPublished: Jan 18, 2020 06:02:59 pm

Submitted by:

Manoj Kundoo

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 से 21 जनवरी तक मनाया जायेगा

patrika_news_1.jpg
होशंगाबाद। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 से 21 जनवरी तक चलेगा। इसके अंतर्गत शून्य से 5 वर्ष तक के कुल 1 लाख 51 हजार 58 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पोलियो कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए जिले में १ हजार 464 बूथ, 37 ट्रांजिट टीम एवं 18 मोबाइल टीम बनाई गई है। पोलियो बूथ स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, रेलवे एवं बस स्टेंड क्षेत्रों में बनाये गये हैं। बूथ पर 3 हजार 38 कर्मचारी, 181 सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में सभी टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मदर मीटिंग, नारे लेखन एवं माईकिंग चल रही है।
———-
यहां इतने बच्चों को पिलाएंगे पोलियो- होशंगाबाद में 17 हजार 681, इटारसी में 17 हजार 864, पचमढ़ी में 1 हजार 38, बनखेड़ी में 15 हजार 635, पिपरिया में 21 हजार 547, सोहागपुर में 19 हजार 91, बाबई में 14 हजार 923, सुखतवा में 11 हजार 420, डोलरिया में 10 हजार 855, सिवनीमालवा में 21 हजार 4 लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
———-
घर-घर जाएगी टीम- अभियान के तहत पोलियो बूथ सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर टीमें छुटे बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगे। मोबाइल टीम द्वारा दूरस्थ क्षेत्र जैसे ईट भट्टे, निर्माण स्थल, घुमंतु आबादी, केशर, स्लम एरिया को कवर करेगी तथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टेंड पर ट्रांजिट टीम तीनों दिन कार्य करेगी।
&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&
समर्थन मूल्य पर खरीदा गया जिले में 66 हजार मीट्रिक टन धान
होशंगाबाद। जिला आपूर्ति नियंत्रक विनोद चौहान ने बताया है कि जिले में 6685 किसानों से 66 हजार 102 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। जिसकी राशि 119 करोड़ 97 लाख रुपए की भुगतान की कार्यवाही नाफेड द्वारा की जा रही है। शुक्रवार केा जेआईटी पोर्टल पर 21 करोड़ 36 लाख रुपए के 18 समितियों के ईपीओ जारी किये गये हैं। जिन्हें उपार्जन समितियों द्वारा डिजीटल सिग्नेचर किया गया है। इंदौर शाखा के नाफेड प्रभारी अभिषेक कुमार द्वारा बताया गया कि बैंक के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जा रहा है, जो 24 घंटे बाद किसानों के खाते में प्रदर्शित होने लगेगा।
तीन दिन में डेढ़ लाख बच्चों को पिलाएंगे पोलियो दवा
-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 से 21 जनवरी तक मनाया जायेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो