scriptArjun Award 2019: पहली महिला क्रिकेटर पूनम यादव का बचपन बीता पचमढ़ी में | Poonam Yadav will be honored with Arjuna Award | Patrika News
होशंगाबाद

Arjun Award 2019: पहली महिला क्रिकेटर पूनम यादव का बचपन बीता पचमढ़ी में

अब राष्ट्रपति करेंगे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित

होशंगाबादAug 21, 2019 / 08:21 pm

poonam soni

Arjun Award 2019: पहली महिला क्रिकेटर पूनम यादव का बचपन बीता पचमढ़ी में

Arjun Award 2019: पहली महिला क्रिकेटर पूनम यादव का बचपन बीता पचमढ़ी में

पिपरिया। अपनी बॉल को दुनिया को बेहतरीन बल्लेबाजी को आउट करने वाली पूनम यादव को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। poonam yadav पिछले पांच सालों से लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण इन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद arjun award se सम्मानित करेंगे। बता दें कि पूनम यादव जिले की बेटी भी रह चुकी हैं। उन्होंने pachmadhi केंद्रीय विद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। 1993 में जून 2003 तक 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनके पिता आरसी यादव का ट्रांसफर होने के बाद यहां से आगरा ट्रांसफर हो चुके हैं।

उनका बचपन बीता है यहां
जानकारी के अनुसार उनका बचपन पचमढ़ी, आर्मी सेंटर में बिताया था। पूनम यादव का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि यह पहली महिला क्रिकेटर होगी जिसे अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा।

इन्हें भी किया जाएगा अवार्ड से सम्मानित
समिति ने 19 खिलाडिय़ों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है। जिसमें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और पचमढ़ी की महिला क्रिकेटर पूनम यादव, ट्रैक एवं फील्ड के एथलीट तेंजिंदर पाल सिंह तूर, मोहम्मद अनस और स्वप्ना बर्मन, फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू, हॉकी खिलाड़ी चिंगलेनसना सिंह कांगुजाम और निशानेबाज अंजुम मुदगिल हैं। जबकि बॉडी बिल्डिंग से एस. भास्करन, मुक्के बाजी से सोनिया लाथर, हॉकी से चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम, पैरा स्पोट्र्स से बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, कबड्डी से अजय ठाकुर, मोटर स्पोट्र्स से गौरव सिंह गिल, रेसलिंग से पूजा ढांढा, घुड़सवसारी से फवाद मिर्जा, पैरा स्पोर्टस से सुंदर सिंह गुर्जर, बैडमिंटन से भामिदिपति साई प्रणीत और पोलो से सिमरन सिंह शेरगिल को सम्मानित किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो