scriptबढ़ता जा रहा सरकारी बीज का भाव, इस साल भी उछाल की उम्मीद | Prices of government seed rising, hopes of boom this year | Patrika News
होशंगाबाद

बढ़ता जा रहा सरकारी बीज का भाव, इस साल भी उछाल की उम्मीद

वर्ष २०१७ के मुकाबले २०१८ में ५५० रुपए क्विंटल हुई थी बीज के दाम में बढ़ोतरी
 

होशंगाबादMay 23, 2019 / 09:15 pm

Manoj Kundoo

Prices of government seed rising, hopes of boom this year

Soybean from Bhilwara to USA and European countries in bhilwara

होशंगाबाद
सरकारी सोयाबीन बीज के दाम में लगातार उछाल से किसान परेशान हैं। पिछले दो साल से लगातार हो रही वृद्धि इस बार भी बरकरार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि सोयाबीन बीज का सरकारी दाम अगले सप्ताह तय होगा। किसानों को सरकारी सोयाबीन बीज वर्ष २०१७ में ५ हजार १०० रुपए क्विंटल के भाव मिला था। वर्ष २०१८ में इसकी कीमत बढ़कर ५ हजार ६५० रुपए पर पहुंच गई थी। एक साल में ५५० रुपए क्विंटल सरकारी बीज के भाव में बढ़ोतरी हुई। इस साल भी मंडियों में सोयाबीन ऊंचे भाव पर बिका। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकारी सोयाबीन बीज के दाम में ३०० से ४०० रुपए की उछाल दर्ज होगी।
————-
बोवनी का लक्ष्य तय- संभाग के तीनों जिले होशंगाबाद, हरदा और बैतूल में ४ लाख २५ हजार ६०० हैक्टेयर में सोयाबीन की बोवनी का लक्ष्य तय किया गया है। लक्ष्य की पूर्ति बारिश पर निर्भर करेगी। हालांकि इस बार सोयाबीन का रकबा घटने और धान का बढऩे की संभावनाएं हैं।
————-
यह भी है समस्या- प्रमाणित बीज का हमेशा टोटा बना रहता है। इसी वजह से किसानों को महंगे दाम में बाजार से खरीदना पड़ता है। संभाग में सभी स्त्रोतों से बीज का लक्ष्य १ लाख ३१ हजार ४५५ क्विंटल रखा गया है। विभागीय जानकारी के मुताबिक सोयाबीन, धान, ज्वार, मक्का, मूंग, उड़द और अरहर बीज की अब तक उपलब्धता ९३ हजार ६५० क्विंटल है। मई माह के अंत तक शेष बीज का भंडारण होना है।
————-
इनका कहना है…
हर साल सोयाबीन बीज की कीमत बढ़ती है। इस बार मंडियों में सोयाबीन महंगा भी बिका है। इसलिए संभावना है कि कीमत में बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह बीज निगम का प्रस्ताव आने के बाद कीमतें तय हो जाएंगी।
-जितेंद्र सिंह, कृषि उप संचालक होशंगाबाद।

Home / Hoshangabad / बढ़ता जा रहा सरकारी बीज का भाव, इस साल भी उछाल की उम्मीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो