scriptदिल्ली रिसर्च सेंटर के बीज से ४ एकड़ में हुआ १०० क्विंटल धान का उत्पादन | Production of 100 quintals of paddy in 4 acres of seed from Delhi | Patrika News

दिल्ली रिसर्च सेंटर के बीज से ४ एकड़ में हुआ १०० क्विंटल धान का उत्पादन

locationहोशंगाबादPublished: Jan 23, 2019 09:05:39 pm

Submitted by:

Rahul Saran

पूसा बासमती से किसान ने लिया रिकार्ड उत्पादन, गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान

 

hoshangabad, raisalpur, kisan, pusa basmati, dhaan

hoshangabad, raisalpur, kisan, pusa basmati, dhaan

होशंगाबाद। रेसलपुर के एक किसान ने नवाचार करते हुए दिल्ली स्थित रिसर्च सेंटर में तैयार बासमती धान की एक वैरायटी का रोपा लगाकर रिकार्ड उत्पादन लिया है। जो इन दिनों किसानों के साथ ही कृषि विभाग में भी चर्चा का विषय है। इसके बाद से अन्य किसानों ने भी इस धान का रोपा लगाया है। किसान के इस नवाचार के बाद कृषि विभाग उसे गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने क तैयारी कर रहा है।
कृषि विभाग से कराई मॉनीटरिंग
रेसलपुर निवासी मनोज पटेल ने दिल्ली स्थित पूसा अनुसंधान केंद्र से जुलाई २०१८ में ६० किलो बीज पूसा बासमती १६३७ वैरायटी ४ एकड़ में लगाया था। रोपा लगाने के बाद किसान ने कृषि विभाग से इसकी मॉनीटरिंग कराई थी। इस वैरायटी की खासियत यह रही कि किसान केवल एक ही बार इसमें कीटनाशक का छिड़काव किया था। धान के पकने की अवधि पूरी होने के बाद दीपावली के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने ५ गुणा ५ वर्गमीटर के क्षेत्र में क्राप कटिंग कराई थी।
—————-
एक एकड़ में २५ क्विंटल का रिकार्ड उत्पादन

क्राप कटिंग से कृषि विभाग के अधिकारियों ने ४ एकड़ के उत्पादन को आंका। ४ एकड़ में करीब १०० क्विंटल बासमती धान का उत्पादन हुआ था। आमतौर पर धान का औसत उत्पादन १५ से १६ क्विंटल रहता है। किसान के इस १०० क्विंटल धान को मंडी में बेचने लाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी क्योंकि उसके बीज को किसान ने ४० रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बेचकर काफी लाभ कमाया। कृषि विभाग किसान को अब उसके नवाचार के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने जा रहा है। मनोज ने यह बीज १८० रुपए प्रतिकिलो खरीदा था।
———————–
किसने क्या कहा –
अखबार में इस वैरायटी के बारे में पढ़ा था दिल्ली के रिसर्च सेंटर जाकर इसे खरीदा। इससे ४ एकड़ में करीब १०० क्विंटल बासमती धान पैदा होना बड़ी बात है। बासमती की अन्य किस्मों में इतना उत्पादन नहीं मिलता है।
मनोज पटेल, कृषक रेसलपुर

किसान ने नवाचार किया था जिसके बहुत अच्छे परिणाम आए हैं। किसान ने बासमती धान की जो वैरायटी दिल्ली रिसर्च सेंटर से लाकर लगाई थी उससे धान की तमाम किस्मों में अब तक का सर्वाधिक उत्पादन मिला है। किसान को उसके इस प्रयोग के लिए कृषि विभाग गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करेगा।
जीतेंद्र सिंह, उपसंचालक कृषि
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो