scriptहड़ताली कर्मचारियों से नहीं मिले पीएस और आयुक्त, बैरंग लौटे | PS, and Commissioner did not give the return time, returned | Patrika News
होशंगाबाद

हड़ताली कर्मचारियों से नहीं मिले पीएस और आयुक्त, बैरंग लौटे

प्रमुख सचिव से मिलने पहुंचे कर्मचारी, आयुक्त कार्यालय में कागज देकर वापस आए

होशंगाबादSep 18, 2018 / 11:19 pm

बृजेश चौकसे

bank strike

Bank strike

होशंगाबाद. जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण मंगलवार को बैंक के मुख्य मुख्य द्वार का ताला ही नहीं खुला। बैंक में सन्नाटा पसरा रहा। हड़ताली कर्मचारी भोपाल प्रमुख सचिव सहकारिता और आयुक्त से मिलने पहुंचे लेकिन उन्होंने समय ही नहीं दिया। इस कारण वापस लौट आए। कर्मचारी अपनी मांगे पूरी नहीं होने तक काम पर नहीं लौटने का एेलान कर चुके हैं। बैंक के संचालक मंडल के सदस्यों में आपसी मतभेद के बाद अब कर्मचारियों की हड़ताल से उपभोक्ता परेशान हो रहे है। संचालक मंडल के चार सदस्य पूर्व सीईओ आरके दुबे के निलंबन के पक्ष में हैं। वहीं अब कर्मचारी भी दुबे के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं।
कार्यालय में कागज देकर वापस आए – हड़ताली कर्मचारियों से प्रमुख सचिव सहकारिता एवं आयुक्त नहीं मिले तो वे आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन और दस्तावेज देकर लौट आए। आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को बुधवार को दोबारा अपने कार्यालय बुलाया है। संघ के जिलाध्यक्ष केपी मालवीय ने बताया कि दस्तावेज देखने के बाद आयुक्त ने बुलाया है। अब आयुक्त के चर्चा के बाद ही कर्मचारियों की हड़ताल पर कोई निर्णय होगा।
बैंकों की हड़ताल से होती है परेशानी : किसानों का कहना है कि आए दिन बैंकों की हड़ताल होती रहती है। ऐसे में रुपए निकालने के लिए परेशान होना पड़ता है। उनका कहना है कि बैंकों में वैसे भी कार्य के दिन कम कर दिए गए है। जैसे दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बैंक बंद ही रहते है। इस माह छुट्टियां भी अधिक हो गई है। ऐसे में रुपए निकालने के लिए बैंकों की हड़ताल से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कटाई के लिए नहीं पैसे
बैंक में हर कभी हड़ताल ही हो रही है। फसल कटाई के लिए तैयार है लेकिन पैसे नहीं हैं। पैसे लेने आए तो पता चला कि हड़ताल है।
मूलचंद गौर, गुनौरा

10 किमी दूर से साइकिल से आया
मैं निशक्त होते हुए भी 10 किमी दूर से साइकिल से आया हूं। हड़ताल के पहले कोई सूचना दे देता तो यहां आने के लिए परेशान नहीं होता।
सुनील मालवीय, देशमोहनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो