scriptसमर्थन मूल्य पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर | Purchased at support price in hoshangabad | Patrika News

समर्थन मूल्य पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर

locationहोशंगाबादPublished: Mar 18, 2019 01:33:53 pm

Submitted by:

sandeep nayak

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी : 25 मार्च से किसान बेच सकेंगे गेहंू फसल

Purchased at support price in hoshangabad

समर्थन मूल्य पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर

होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी २५ मार्च से शुरू होने जा रही है। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। गेहूं की खरीदी करीब दो महीने तक चलेगी। समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के परिवहन के खर्च से बचने इस बार खरीदी केंद्रों को भंडारण केंद्रों के कैंपस में या उसके आसपास ही बनाने की योजना है। विभाग ने एेसे भंडारण केंद्रों पर फोकस करना चालू कर दिया है।
१६ से १८ किमी की परिधि में होंगे केंद्र
खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग भोपाल ने इस बार अधिकांश खरीदी केंद्रों को गोदाम परिसर या उससे १६ से १८ किमी की परिधि में ही रखने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद जिले में एेसे खरीदी केंद्रों को चिन्हित किया जा रहा है जो गोदाम परिसर में बनाए जा सकते हैं या उनकी भंडारण केंद्र से दूरी अधिकतम १८ किमी हो।

48 घंटे में करना होगा भुगतान
जिले में करीब 125 खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी। अब तक करीबन 76 हजार किसानों ने पंजीयन करा लिया है। जो किसान इन केंद्रों पर अपनी उपज बेचेंगे उन्हें खरीदी केंद्र से एक टोकन जारी होगा। इस टोकन की अवधि 48 घंटे की होगी। इस अवधि में किसानों को उनका भुगतान किया जाना अनिवार्य होगा ताकि किसानों को परेशान नहीं होना पड़े।
&किसानों से खरीदी के बाद उनका भुगतान निर्धारित समयावधि में किया जाना चाहिए ताकि वे परेशान नहीं हों। खरीदी प्रक्रिया के दौरान विवाह समारोह भी रहेंगे जिसके लिए किसानों को पैसों की आवश्यकता होगी।

– हरपाल सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ होशंगाबाद
&२५ मार्च से खरीदी प्रारंभ की जाना है। इस बार भंडारण केंद्रों के कैंपस या उससे करीब १८ किमी की परिधि में ही उपार्जन केंद्र बनाए जाना है। जल्द ही एेसे केंद्र चिन्हित कर लिए जाएंगे। इससे परिवहन का खर्च बचेगा।
विनोद चौहान, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक होशंगाबाद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो