scriptसर्द हवाओं के साथ देर शाम जोरदार बारिश | Rain in the evening with winter season | Patrika News

सर्द हवाओं के साथ देर शाम जोरदार बारिश

locationहोशंगाबादPublished: Dec 08, 2018 06:10:06 pm

Submitted by:

poonam soni

तेज हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ी

Rain in the evening with winter season

सर्द हवाओं के साथ देर शाम जोरदार बारिश

होशंगाबाद. शनिवार देर शाम को मौसम ने करवट ली। सर्द हवाओं के साथ देर शाम को तेज बारिश हुई। वहीं सुबह आसमान साफ था और हल्की धूप थी। जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक रही। मगर गुनगुनी धूप से लोगों को दिन में कुछ देर की राहत मिल गई। शाम को बारिश के बाद हवाएं और भी ठंडी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार तापमान मिनीमम 15.7 और मैग्जिमम 29.7 डिग्री रहा।
winter season
मौसम विभाग ने दिए थे संकेत
मौसम विभाग ने शुक्रवार से ठंड बढऩे का संकेत दिया था। इस दौरान तापमान अधिकतम 26 और न्यूनतम 12 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान आकाश मेघमय रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डीएस गौर ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 15.4 डिग्री रहा। इसमें गिरावट आनी शुरू हो जाएगा। वही आर्दता सुबह 6.30 बजे तक 68 मापी गई। जोकि बुधवार की तुलना में अधिक रही। विभाग ने चेतावनी दी है कि यह मौसम आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी सेंसिटिव है। इसलिए खानपान का भी ध्यान रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो