scriptआरक्षण विरोध: अमित शाह के आने से पहले करणी सेना ने दिखाए झंडे | Rajput Karni Sena opposed the reservation | Patrika News

आरक्षण विरोध: अमित शाह के आने से पहले करणी सेना ने दिखाए झंडे

locationहोशंगाबादPublished: Oct 14, 2018 02:34:52 pm

Submitted by:

poonam soni

कार्यकर्ताओं ने मोदी और शाह के खिलाफ की नारेबाजी

rajput karni sena

आरक्षण विरोध: अमित शाह के आने से पहले करणी सेना ने दिखाए झंडे

होशंगाबाद। शहर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की आने की तैयारियों में प्रशासन सुबह से ही लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ करणी सेना के सदस्यों ने विरोध में झंडे दिखाते हुए मोदी और शाह के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने आरक्षण बंद करो और काला कानून खत्म करने की बात कही। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार से भी काला कानून एवं आरक्षण को खत्म करने की मांग की। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हाय हाय के नारे लगाते हुए करणी सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। करणी सेना का प्रदर्शन 10 से 15 मिनीट तक चला। इस बात को लेकर पुलिस प्रशासन ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की। करणी सेना ने विरोध में झंडी दिखाते हुए प्रदर्शन भी किया इस मामले में करणी सेना के कई कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया।
कार्यक्रम खत्म होने तक रहेगें थाने में
राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं के नारेबाजी करते हुए आरक्षण का विरोध करने पर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कर बाबई थाने ले जाया गया है। थाने में अमित शाह के कार्यक्रम खत्म होने तक कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाकर रखा जाएगा। इस प्रदर्शन में करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष उमेश सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर सहित दो दर्जन कार्यकर्ता शामिल हुए।
rajput karni sena
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो