scriptमौसम का हाल जानना है तो पढ़े ये खबर | Read this news if you want to know the weather | Patrika News

मौसम का हाल जानना है तो पढ़े ये खबर

locationहोशंगाबादPublished: Jan 27, 2020 10:22:36 pm

Submitted by:

rajendra parihar

15 जनवरी के बाद जिले में नहीं पड़ती ठंड, चक्रवात बना तो एक-दो दिन बदलेगा मौसम

मौसम का हाल जानना है तो पढ़े ये खबर

मौसम का हाल जानना है तो पढ़े ये खबर

होशंगाबाद. बीते कुछ दिनों से जिले में मौसम गर्म होना शुरू हो गया है। सामान्य तौर पर जिले में 15 जनवरी के बाद ठंड कम होना शुरू हो जाती है। मौसम विभाग की माने तो जिले में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। यदि समुद्री चक्रवात बनता भी है तो मौसम सिर्फ एक-दो दिन के लिए ही बदलेगा। यही कारण है कि दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। शाम को मौसम भले सर्द हो रहा हो लेकिन अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान भी बढ़ोत्तरी होगी। अभी प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी भाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
पचमढ़ी में 4 डिग्री बढ़ा तापमान
ेसोमवार को आसमान में बादलों की तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। पचमढ़ी के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने से तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि यहां न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसे ही मुख्यालय पर नयूनतम तापमान में 2.4 डिग्री व अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली बढ़ोत्तरी हुई। तापमान में फेरबदल के बाद मुख्यालय पर अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इनका कहना है
जिले में 15 जनवरी के बाद ठंड कम हो जाती है। अब समुद्री चक्रवात से ही मौसम बदलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम शुष्क ही होता जाएगा।
डीएस गौर, मौसम वैज्ञानिक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो