scriptहल्की बारिश हुई तो ठंड से मिली एक डिग्री की राहत, फसल पर पाला पडऩे की आशंका | Relaxation of a degree of cold received by light rain | Patrika News

हल्की बारिश हुई तो ठंड से मिली एक डिग्री की राहत, फसल पर पाला पडऩे की आशंका

locationहोशंगाबादPublished: Dec 18, 2018 11:45:58 am

Submitted by:

rakesh malviya

रविवार को मौसम साफ रहने से न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया था

winter season

हल्की बारिश हुई तो ठंड से मिली एक डिग्री की राहत, फसल पर पाला पडऩे की आशंका

बैतूल. ठंड से अभी लोगों को राहत मिलते दिखाई नहीं दे रही है। सोमवार को भी न्यनूतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है। आसमान मेंं बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्की बारिश होने से ठंड में फिलहाल एक डिग्री की राहत मिली है। मौसम साफ होने पर ठंड और बढऩे की संभावना जताई जा रही है। जिससे तापमान और गिर सकता है। जिससे फसलों पर पाला पडऩे की आशंका है। ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या तक बदल गई है। रविवार को मौसम साफ रहने से न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया था। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह साढ़े सात बजे के लगभग हल्की बारिश हुई। शाम चार बजे के लगभग भी बंूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 21.5 दर्ज किया गया है। बादलों की वजह से ठंड में थोड़ी राहत मिली,लेकिन शीतलहर के चलते लोगों ने दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लिया। लोग ठंड से बचने तरह-तरह के जतन करते नजर आए। ठंड के प्रभाव के चलते स्कूलोंं का समय बदल दिया गया है। नगरपालिका ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव भी शुरू किए हैं। मौसम साफ होने पर तापमान और गिर सकता है। ठंड के चलते दुकानें देरी से खुल रही है और जल्द ही बंद हो रही है। सडक़ों पर भी रात के समय में जल्द ही सन्नाटा पसर जा रहा है
winter season
बंगाल के तूफान का असर
मौसम वैज्ञानिक डॉ विजय पराडकर ने बताया कि ठंड का जो प्रकोप बढ़ा है और शीत लहर चल रही है यह बंगाल के तूफान का प्रभाव है। तापमान और गिर सकता है। फसलों पर पाला पडऩे की संभावना है। किसानों को पाला से फसल को बचाने सिंचाई करने की आवश्यकता है। 19,25 दिसंबर और 2-19 जनवरी 2019 के आसपास भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।
ठंड ने ठिठुराया, दो बार हुई बरसात
सारनी. शहर में इन दिनों ठिठुरा देने वाली ठंड पड़ रही है। कंपकंपा देने वाली ठंड ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। सूरज निकलने से पहले घर से बाहर निकलने में लोग परहेज कर रहे हैं। सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने व बूंदाबांदी होने से मौसम में और ठंडक घुल गई। हालत यह रही कि सार्वजनिक चौक-चौराहों पर दिन में भी अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। सुबह करीब 7:30 बजे और शाम को 3:30 बजे पाथाखेड़ा, शोभापुर, बगडोना समेत अन्य क्षेत्रों में बंूदाबांदी हुई। ठंड को देखते हुए नगरपालिका द्वारा सार्वजनिक चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो