scriptधर्म और संस्कार साथ-साथ….श्रीराम कथा में कराया 2 निर्धन कन्याओं का विवाह | Religion and rituals together, marriage of 2 poor girls in Ram Katha | Patrika News

धर्म और संस्कार साथ-साथ….श्रीराम कथा में कराया 2 निर्धन कन्याओं का विवाह

locationहोशंगाबादPublished: Jan 20, 2022 09:44:39 pm

Submitted by:

devendra awadhiya

एक वधु होशंगाबाद की दूसरी इकलेरा देवास की

धर्म और संस्कार साथ-साथ....श्रीराम कथा में कराया 2 निर्धन कन्याओं का विवाह

धर्म और संस्कार साथ-साथ….श्रीराम कथा में कराया 2 निर्धन कन्याओं का विवाह

होशंगाबाद. धर्म और संस्कार अब साथ-साथ देखने को मिल रहे हैं। इसमें निर्धन कन्याओं को विवाह संस्कार भी कराए जा रहे हैं। इसकी पहल शहर के युवा कथा वाचक पं. तरूण तिवारी ने शुरू की है। वह इन दिनों शहर के विक्रम नगर रसूलिया में संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा के पंचम दिवस में पं. तरुण तिवारी ने कथा में सीताराम विवाह महोत्सव के अवसर पर दो निर्धन कन्याओं का विवाह कथा के मध्य संपन्न कराया। पं. तरुण ने कहा कि कथा में होने वाले सीताराम विवाह पर कन्याओं का विवाह करके हम कन्यादान लें और धर्म का अर्जन करें। कन्यादान सभी दानों में श्रेष्ठ है। कई जन्मों के पुण्य उदय होते हैं तब जाकर कन्यादान लेने का अवसर प्राप्त होता है। पं. तरुण तिवारी इससे पूर्व भी भागवत कथा में कन्या विवाह करवा चुके हैं। उनका कहना है कि अब कथाओं में विवाह के दिन एक कन्या का विवाह होना चाहिए, जिससे एक कन्या का विवाह भी हो जाएगा कथा भी सार्थक होगी। महिला मंडल के द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। कथा प्रतिदिन 1 से 5 बजे तक चल रही है। श्रीराम कथा के दौरान गुरुवार को पं. तरुण के सानिध्य में जिन निर्धन कन्याओं का विवाह विधि-विधान से कराया गया, उसमें ग्राम टुगारिया होशंगाबाद अरविंद के साथ इकलेरा देवास की रानू एवं होशंगाबाद की ही पूजा गौर का विवाह शिवपुरी ग्वालियर के अनिल गौर के साथ हुआ। विवाह का खर्च कथा आयोजन में आई दान राशि से उठाया गया। पं. तरुण ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि कथा के आयोजन से जहां लोगों में धार्मिक भावना का प्रचार-प्रसार होता है। कथा का श्रवण करने से मन पवित्र होता है और ईश्वरीय प्रेरणा से सदकर्म से जीवन सुधरता है। आत्म कल्याण होता है। इसके साथ ही ऐसे धार्मिक आयोजनों में अब गरीब-निर्धन कन्याओं का विवाह संस्कार भी शुरू कराया गया है। इसमें अब जहां भी वह कथा का वाचन करने जाएंगे, आयोजकों व कथा सुनने आने वाले भक्तों
की मदद से कन्याओं के विवाह संस्कार को अनिवार्य रूप से संपन्न कराएंगे। पं. तरुण तिवारी ने अन्य कथा वाचकों व लोगों से भी आग्रह किया है कि वह भी निर्धन कन्याओं के हाथों को पीले कराकर ये पुण्य कार्य कर सकते हैं।

श्रीराम शक्ति सेना ने मकर सक्रांति पर बाटी खिचड़ी
होशंगाबाद. श्रीराम शक्ति सेना के सदस्यों ने नर्मदा के सेठानीघाट पर खिचड़ी का वितरण किया। संगठन के अध्यक्ष सत्या चौहान ने बताया कि मिशन धर्मो रक्षति रक्षित: के तहत जय सियाराम नाम की पुस्तिका एवं जय सियाराम के स्टीकर भी होशंगाबाद में जगह-जगह वितरित किए जा रहे हैं। परिक्रमावासियों, भिक्षुओं एवं गरीबों को खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान नगर युवा अध्यक्ष विवेक चौकसे, नगर अध्यक्ष लवलेश शर्मा, गडडू तिवारी, नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो