scriptलहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने, कुछ ऐसा रहा गणतंत्र का सेलीब्रेशन | Republic Day 2018 Celebrated hoshangabad mp | Patrika News

लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने, कुछ ऐसा रहा गणतंत्र का सेलीब्रेशन

locationहोशंगाबादPublished: Jan 26, 2018 11:54:59 am

Submitted by:

sandeep nayak

जिला पुलिस लाइन में मुख्य समारोह का आयोजन

Republic Day 2018 Celebrated hoshangabad mp

Republic Day 2018 Celebrated hoshangabad mp

होशंगाबाद. गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला पुलिस लाइन में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। परेड की सलामी और मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के बाद मुख्य अतिथि ने आसमान में गुब्बारे छोड़। इसके बाद परेड की सलामी शुरु हुई और स्कूली बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुति किए। कार्यक्रम में डॉ. सीतासरन शर्मा , कलेक्टर अविनाश लवानिया, एसपी अरविंद सक्सेना, कमिश्नर उमाकांत उमराव, जनपद अध्यक्ष, नपाध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Republic Day 2018 Celebrated hoshangabad mp
रंगारंग कार्यक्रमों ने मनमोहा
परेड की सलामी के बाद स्टेडियम में विभिन्न संगठनों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति, बेटी बचाओ, स्वच्छता अभियान सहित कई झांकियों की प्रस्तुति दी गई। जिसे लोगों ने खूब सराहा।
Republic Day 2018 Celebrated hoshangabad mp
पाणिनी ज्ञानपीठ के बच्चों की प्रस्तुति ने भरा दर्शका में जोश
परेड की सलामी के बाद स्कूल बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस बीच पाणिनी ज्ञानपीठ के बच्चों द्बारा दी गई प्रस्तुति में देशभक्ति के साथ कल्चर की झलक देखने के मिली। इस प्रस्तुति ने मौजूद दर्शकों में जोश भर दिया। इस दौरान शांति निकेतन स्कूल, बूक बधिर स्कूल के विद्यार्थियों द्बारा दी गई प्रस्तुति भी हर किसी के आकर्षण का केंद्र रही।
छाई देशभक्ति की लहर
गणतंत्र दिवस का माहौल एक दिन पहले से ही शहर में छाया है। हर गली और चौराहों में तिरंगों के रंग में सजी दुकानों ने लोगों में देशप्रेम का जज्बा जगाया। इस बीच जहां बाजारों में तिरंगे पर आधारित कई तरह की एक्सेसरीज देखने को मिली। वहीं पेपर और कपड़े के तिरंगे भी युवाओं ने खूब खरीदे।
Republic Day 2018 Celebrated hoshangabad mp
सोहागपुर…
सुबह नौ बजे यहां झंडावंदन किया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं में झंडावंदन के बाद सामूहिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए।

Republic Day 2018 Celebrated hoshangabad mp
हरदा…
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम पर किया गया। जहां सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण कर संदेश वाचन करेंगे। इसके बाद सलामी परेड होगी। मैदान पर सामूहिक पीटी प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।
Republic Day 2018 Celebrated hoshangabad mp
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो